herzindagi
image

मानसून आते ही स्किन से जुड़ी दिक्कतें कर रही हैं परेशान? इस डिटॉक्स वॉटर को पीने से मिलेगा आराम

मानसून में वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इस मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा परेशान करती हैं। स्किन से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए एक्सपर्ट के बताए इस डिटॉक्स वॉटर को डाइट का हिस्सा बनाएं।
Editorial
Updated:- 2025-07-11, 11:59 IST

मानसून अपने साथ गर्मी से राहत तो लाता है लेकिन कई बीमारियां भी इस मौसम में हौले से दस्तक देने लगती हैं। सर्दी-खांसी, जुकाम से लेकर पेट से जुड़ी दिक्कतों तक इस मौसम में अक्सर लोगों को परेशान करती हैं। बारिश के बीच स्किन से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। बदलते मौसम के साथ त्वचा में जलन और रैशेज काफी आम हैं। वहीं, मौसम बदलने पर एक्जिमा, सोरायसिस या डर्मेटाइटिस की दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, मानसून हमारी पाचन अग्नि (डाइजेस्टिव फायर) को कमजोर कर देता है, जिससे शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं और इसकी वजह से इंफ्लेमेटरी स्किन इश्यूज बढ़ने लगते हैं। एक्सपर्ट के बताए डिटॉक्स वॉटर को डाइट में शामिल करके आप शरीर में जमा टॉक्सिन्स को कम कर सकती हैं। इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है और स्किन से जुड़ी दिक्कतें कम हो जाती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

मानसून में स्किन से जुड़ी दिक्कतों को कम करने के लिए पिएं यह डिटॉक्स वॉटर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • धनिया का पाउडर ब्लड को ठंडा करता है और स्किन इंफ्लेमेशन को कम करता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और डाइजेशन में सुधार होता है।
  • अदरक, डाइजेस्टिव फायर को सुधारती है और टॉक्सिन्स को तोड़ती है। इससे सर्कुलेशन में सुधार होता है और स्किन से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं।
  • सौंफ, लिवर को डिटॉक्स करती है। इससे शरीर के अंदर की गर्मी कम होती है और स्किन में जलन और रैशेज नहीं होते हैं।
  • जीरा, लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और पेट साफ होता है।
  • स्लिपरी एल्म पाउडर गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर में टॉक्सिन्स का जमान कम होता है और त्वचा की सूजन कम होती है।
  • यह ड्रिंक खून को ठंडा करने, स्किन इंफ्लेमेशन को कम करने, डाइजेशन को सुधारने, लिवर को डिटॉक्स करने और स्किन को साफ करने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- मानसून में झड़ रहे हैं गुच्छों में बाल? घर पर इन 2 चीजों से बना शैम्पू कर सकता है कमाल

स्किन को हेल्दी रखेगा यह डिटॉक्स वॉटर

ginger tea for cold and cough

सामग्री

  • पानी- 2 गिलास गुनगुना
  • धनिये के बीज- आधा टीस्पून
  • अदरक- 1 इंच
  • सौंफ का पाउडर- आधा टीस्पून
  • जीरा पाउडर- चौथाई टीस्पून
  • स्लिपरी एल्म पाउडर- आधा टीस्पून


विधि

  • सभी चीजों को पानी में मिलाएं।
  • इसे रातभर छोड़ दें और सुबह से पूरे दिन धीरे-धीरे पिएं।

 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं मानसून में बालों का झड़ना क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे के कारण 


मानसून में स्किन से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में यह डिटॉक्स ड्रिंक मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।