herzindagi
image

पेशाब करते वक्त महसूस होती है जलन? असरदार है यह मसाला, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Home remedies for Burning Urination Relief: अगर आपको पेशाब करते वक्त तेज जलन या बर्निंग सेसेंशन महसूस हो, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रसोई में मौजूद एक मसाले का पानी इसके लिए रामबाण साबित हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-03-07, 14:26 IST

Buring Urination: क्या आपको पेशाब करते वक्त तेज जलन महसूस होती है?
क्या बर्निंग सेंसेशन की वजह से यूरिन पास करना भी मुश्किल हो जाता है
अगर ऐसा है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। यूरिन पास करना एक जरूरी प्रोसेस है। किडनी, शरीर को डिटॉक्स करने और शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। दिन में 7-8 बार यूरिन आना जरूरी है। यूरिन का बहुत कम आना, बहुत अधिक आना या पेशाब करते वक्त जलन और दर्द महसूस होना सही नहीं है। अगर आपको पेशाब करते वक्त तेज जलन या बर्निंग सेसेंशन महसूस हो, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रसोई में मौजूद एक मसाले का पानी इसके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशिन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पेशाब करते वक्त जलन महसूस हो, तो पिएं इस मसाले का पानी

painful urine infeaction

  • अगर आपको पेशाब करते वक्त जलन महसूस हो रही है, तो इलायची का पानी आपकी मदद कर सकता है।
  • 1-2 हरी इलायची या आधा टीस्पून इलायची पाउडर को पानी में डालकर उबालें। इसे दिन में 1-2 बार लें। इससे पेशाब करते वक्त जलन कम होगी, डाइजेशन सुधरेगा और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि इलाचयी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें प्राकृतिक मूत्रवर्धक गुण होते हैं। यह शरीर से नमक(सोडियम) और पानी को बाहर निकालने में मदद करती है।
  • यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। यह गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है और यूरिनरी ट्रैक्ट में माइक्रोबियल का बैलेंस बनाए रखती है। इसका पानी पीने से शरीर में जमी गंदगी आसानी से बाहर निकलती है और यूरिन पास करने में जलन नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- पेशाब करने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

cardamom water for urine infection

  • यह कई बैक्टीरिया और वायरस को मारने में भी मदद करती है। इसका पानी पीने से यूरिन इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। यह किडनी फंक्शन को बेहतर बनाने में भी काम आती है।
  • यह एसिडिटी और पेट की जलन दूर करके, ठंडक पहुंचाती है। इसका पानी पीने से डाइजेशन भी दुरुस्त होता है।
  • इस पानी को आप कुछ हफ्ते पिएं, तो आपकी मुश्किल कम हो सकती है। हालांकि, दर्द और जलन अधिक होने पर, डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

 

यह भी पढ़ें- पेशाब करने के बाद वजाइना में महसूस होती है जलन और दर्द? जानें कारण

 

अगर आपको पेशाब करते वक्त जलन महसूस हो रही है, तो इस देसी नुस्खे की मदद ले सकती हैं। हालांकि, लंबे वक्त तक अगर ऐसा हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।