अक्सर हम में से हर कोई भूरे या सूखे बादाम का सेवन कभी न कभी किया ही होगा। लेकिन, क्या आपने कभी ग्रीन यानि हरे बादाम का सेवन किया है? जिस तरह से सूखे बादाम का सेवन किसी भी उम्र के साथ-साथ शरीर के लिए बेस्ट आहार माना जाता है, उतना ही हरे बादाम को भी पोषक तत्वों से भरपूर आहार समझा जाता है। कहा जाता है कि सूखे बादाम से भी अधिक पोषक तत्व हरे बादाम में होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हरे बादाम शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी बेस्ट आहार माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इसके अन्य फायदों के बारे में।
सूखा बादाम हो या फिर हरा बादाम, दोनों ही पेट की समस्या को दुरुस्त करने के लिए बेस्ट आहार है। लेकिन, कहा जाता है कि हरे बादाम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसके सेवन के कारण कब्ज की समस्या अधिक नहीं होती हैं। कई लोग सुबह-सुबह उठकर सबसे पहले हरे बादाम का ही सेवन करते हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती हैं। अगर आप भी पेट की समस्या से परेशान हैं, तो इसका सेवन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी है कंटोला का सेवन करना
फाइबर के साथ फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ई आदि कई खजानों से भरपूर हरे बादाम को माना जाता है। कई लोग इसे किडनी को दुरुस्त रखने के लिए भी बेस्ट आहार मानते हैं। इसके सेवन से ये रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाते हैं। कई लोगों का यह मानना है कि हरा बादाम मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल के विकास भी में मदद करते हैं।
आजकल हर पांच में से तीन से चार लोग बढ़ाते वजन से परेशान दिखाई देते हैं। गलत खान-पान और नियमित एक्सरसाइज नहीं करने से वजन को बढ़ता ही है, साथ में कुछ हरी सब्जी या फिर हरे ड्राई फ्रूट्स का सेवन नहीं करने से भी वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में आप वजन को कम करने के लिए हरे बादाम का सेवन कर सकती हैं। फाइबर युक्त हरे बादाम मोटापा कम करने के साथ वजन भी कंट्रोल करते हैं। कहा जाता है कि इसके सेवन से इम्यूनिटी भी स्ट्रोंग रहता है।
इसे भी पढ़ें:क्रैनबेरी! सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, डाइट में जरूर करें शामिल
महिलाएं अधिकतर अपनी स्किन और बालों को लेकर कुछ अधिक ही चिंतन में रहती है। वो हमेशा दूसरे से तुलना करने में रहती है कि उसकी स्किन अधिक सॉफ्ट या फिर बाल मजबूत है। ऐसे में आप दूसरों में तुलना न करके हरे बादाम का सेवन करें। क्यूंकि, इसके सेवन से स्किन में निखार तो आती ही है साथ में बालों को मजबूती भी मिलती है। स्किन को मुंहासे और बालों को डैमेज होने से बचने के लिए आपको दिन में चार से पांच हरे बादाम का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cdn.apartmenttherapy.info,blob.core.windows.net)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।