हमारे आसपास ऐसे कई फल है जिनके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। बेशक, आप लगभग सभी फलों से परिचित होंगे लेकिन, इस लेख में हम जिस फल के बारे में जिक्र करने जा रहे हैं, उस फल का नाम है 'क्रैनबेरी' फल। यह फल भले ही देखने में छोटे होते हैं लेकिन, शरीर से जुड़े कई परेशानियों को इसके सेवन से दूर किया जा सकता है। पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के चलते कई बार इसे सूपरफ़ूड भी कहा जाता है। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन हेल्थ के लिए बेहतर भी माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि क्रैनबेरी और किस रूप में हेल्थ के लिए सही है।
जी हां, क्रैनबेरी के नियमित सेवन से बढ़ते वजन को भी कम किया जा सकता है। कहा जाता है कि क्रैनबेरी का रस शरीर में मौजूद फैट को कम करता है, जिसके चलते वजन कम किया जा सकता है। यह फाइबर युक्त फल भी होता है, जिसके चलते वजन को बढ़ने नहीं देता है। इसके नियमित सेवन से पेट भी भरा रहता है। आप इसे फल या जूस, दोनों रूप से ही सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं हरी मटर की ये हेल्थ बेनिफिट्स, डाइट में जरूर करें शामिल
क्रैनबेरी को दांतों की बीमारी को दूर करने के लिए सही माना जाता है। माना जाता है कि क्रैनबेरी में मौजूद पोषत तत्व दातों को समय से पहले टूटने और मसूड़ों को मजबूत करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके नियमित सेवन से इन दोनों परेशानियों के अलावा अन्य कई तरह से दातों की देखभाल ये फल करते हैं। इसके लिए आप इसका जूस भी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
क्रैनबेरी यानि करौंदा सर्दियों के मौसम में सर्दी और खांसी जैसी बीमारी से लड़ने के लिए उपयोगी माना जाता है। कहा जाता है कि इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ मेमोरी को भी तेज करने के लिए इसका नियमित सेवन करना चाहिए। कई लोग इसे यूटीआई की समस्या को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं मेथी की पत्तियों के सेहत से जुड़े ये अद्भुत फायदे
कहा जाता है कि क्रैनबेरी में एंटी-वायरल प्रोपर्टी होते हैं, जो त्वचा को जवां और फ्रेश बनाए रखती हैं। कई लोग इसे त्वचा से दाग और धब्बे को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। क्रैनबेरी फल में मौजद एंटीऑक्सिडेंट और एस्ट्रिजेंट्स त्वचा पर होने वाली झाइयों से निजात दिलाने के लिए भी कारगर माना जाता है।
नोट: यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए हैं। इसके लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@snaped.fns.usda.gov,cdn-prod.medicalnewstoday.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।