Healthy Grains: हेल्दी रहने के लिए आजकल लोग फैंसी डाइट ट्रेंड्स को फॉलो करने लगे हैं। लेकिन असल में सेहतमंद रहने का राज खान-पान की पुरानी पध्दति में भी छिपा है। अनाज हमारी डाइट का अहम हिस्सा है और शरीर को ताकत देने के साथ बॉडी की न्यूट्रिशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए कई अनाज हमारे के लिए जरूरी हैं। गेहूं की रोटियां तो घर भारतीय घर में खाई जाती हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे अनाज हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इन अनाजों को डाइट में शामिल कर आप कई लाभ पा सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही अनाजों के बारे में बता रहे हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं और जिन्हें 2024 में आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
राजगिरा या अमरनाथ का आटा भी सेहत के लिए अच्छा होता है। आपको इसे 2024 में डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह आटा मोटापा कम करने, डायबिटीज कंट्रोल करने समेत कई चीजों में फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है। जिस वजह से यह कब्ज के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें कार्ब्स की भी अच्छी मात्रा होती है। इसे नाश्ते में शामिल करना आपके लिए बेस्ट रहेगा। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और दिन की शुरुआत के लिए यह बेस्ट है।
जौ सेहत के लिए अच्छा होता है। इसकी गिनती मोटे अनाजों में की जाती है। यह विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। जिसकी वजह से शुगर पेशेंट्स के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है। यह डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है और इसमें फाइबर की अधिकता के कारण, यह वेट लॉस के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसे डाइट में शामिल कर आप सेहत से जुड़े लाभ पाने के साथ आसानी से वजन कम कर सकती हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद करता है और दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है।
कुट्टू के आटे को आमतौर पर भारतीय घरों में व्रत के खाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसे नॉर्मल डाइट में शामिल करना भी सेहत के लिए काफी अच्छा रहेगा। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयरन, फोलेट, कॉपर, जिंक समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर यह आटा वेट लॉस के लिए भी बेस्ट है। यह हार्ट हेल्थ, डायबिटीज और हड्डियों के लिए बहुत अच्छा है।
दलिया भी गुणों से भरपूर होता है और इसे डाइट में शामिल करने से कई लाभ मिल सकते हैं। यह एक पौष्टिक आहार होता है, जो टूटे हुए अनाज से मिलकर बना होता है। दलिये में गेहूं, चावल, मकई और बाजरा सभी शामिल हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने, वजन को कम करने, डाइजेशन को सुधारने समेत कई चीजों में दलिया फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है और यह कब्ज दूर करने में भी मदद करता है। यह एक पूरा आहार है, इसे आप दूध के साथ या फिर सब्जियां डालकर नमकीन बनाकर भी खा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Year Beginner: फिट और हेल्दी रहने के लिए साल 2024 में जरूर करें ये योगासन
कीनुआ भले ही भारत के पारंपरिक अनाजों में से नहीं है, लेकिन इसके गुणों की वजह से यह अब भारत में भी काफी पॉपुलर हो रहा है। कीनुआ ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसमें प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें फाइबर और विटामिन ई भी अन्य अनाजों की तुलना में बहुत अधिक होता है। जिसकी वजह से यह वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद है। इस अनाज को आप कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके पत्तों को सलाद के तौर पर भी खाया जाता है।
जंगली चावल को भी हेल्दी अनाजों में गिना जाता है। यह नॉर्मल चावल जैसा बिल्कुल नहीं है और इसे जंगली चावल इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह जल में पाई जाने वाली घास से निकलता है। यह साबुन अनाज गुणों से भरपूर होता है और 2024 में आपको इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह फाइबर से भरपूर होता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करता है। अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट रहेगा। इसमें फैट बहुत कम होता है और इसलिए यह बहुत फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- Best flour for Weight Loss: तेजी से कम होगा वजन, डाइट में शामिल करें ये 6 आटे
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।