herzindagi
good fruits for fatty liver in hindi

फैटी लिवर की है समस्या, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये फ्रूट्स

आज के समय में कई लोग फैटी लिवर की समस्या से ग्रस्त हैं। इस स्थिति में अगर आप कुछ फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपको यकीनन लाभ मिलता है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-02, 13:22 IST

फैटी लिवर एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें लिवर सेल्स में फैट जमा होने लगता है। यह अतिरिक्त फैट ट्राइग्लिसराइड्स हो सकता है। जिसके कारण लिवर को सही ढंग से काम करने में समस्या हो सकती है। आमतौर पर, फैटी लिवर दो तरह का होता है- नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर, यह मुख्य रूप से मोटापे, इंसुलिन रेसिस्टेंस, टाइप 2 डायबीटिक और मेटाबोलिक सिंड्रोम से जुड़ा होता है। वहीं, अल्कोहलिक फैटी लिवर बहुत अधिक व लंबे समय से शराब के सेवन के कारण हो सकता है। 

फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए अमूमन डॉक्टर की मदद की जरूरत होती है। हालांकि, इसके अलावा आपका आहार भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है। ऐसे कई फल होते हैं, जिन्हें फैटी लिवर की समस्या होने पर खाना अच्छा माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बता रही हैं, जिन्हें फैटी लिवर की समस्या होने पर खाना अच्छा रहता है-

ब्लूबेरी

अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है तो ऐसे में आपको ब्लूबेरी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, उनमें पॉलीफेनोल्स होते हैं जो आपको नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर रोग से बचाने में मदद कर सकते हैं, जो अक्सर मोटापे और हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ जुड़ा होता है। यदि ब्लूबेरी आपकी पसंद नहीं है, तो पॉलीफेनोल्स से भरपूर अन्य फूड आइटम्स जैसे डार्क चॉकलेट, जैतून और प्लम आदि को खाना चाहिए।

चकोतरा

चकोतरा जिसे ग्रेपफ्रूट भी कहा जाता है, फैटी लिवर में काफी अच्छे माने गए हैं। कुछ अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि चकोतरे में कुछ एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो सूजन से लड़ने और बैक्टीरिया से लीवर को बचाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, ये फैटी लिवर के कारण होने वाले लिवर के नुकसान को भी ठीक करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: लीवर को स्वस्थ बनाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

एवोकाडो

is avocado good for fatty liver

फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने के लिए डाइट में एवोकाडो शामिल करना अच्छा विचार है। दरअसल, यह एचडीएल अर्थात् गुड कोलेस्ट्रॉल से भरपूर है, जिसके कारण नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर रोग होने पर यह लाभकारी है। यह फैट या ब्लड लिपिड को कम करने और लिवर डैमेज को रोकने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है दूर, डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

सेब

is apple good for fatty liver

सेब का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से सेब का सेवन करते हैं तेा इससे आपको अपने लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। दरअसल, सेब सॉल्यूबल फाइबर से भरपूर होते हैं, जिसके कारण लिवर की चर्बी को कम करने और डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसलिए, अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो आपको नियमित रूप से सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

संतरा और नींबू 

खट्टे फल जैसे संतरा व नींबू आदि का सेवन भी फैटी लिवर की समस्या होने पर करना चाहिए। दरअसल, वे साइट्रिक एसिड, पोटेशियम, विटामिन सी और बायोफ्लेवोनोइड से भरपूर होते हैं, जिसके कारण वे डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं और साथ ही साथ सूजन को भी कम करते हैं। जिसके कारण आपको फैटी लिवर की समस्या होने पर लाभ मिलता है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।