जो लोग अपना वजन कम करने पर काम कर रहे हैं और अपने आहार में अच्छा और हेल्दी फूड लेने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें कई चीजों से दूर रहना पड़ता है। जब बाद हेल्दी खाने की आती है, तो हम विटामिन्स, मिनरल्स और तमाम पोषक तत्वों से भरपूर खानपान पर भरोसा करते हैं। डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट भी हमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर-रिच फूड लेने की सलाह देते हैं।
कई लोगों को ग्लूटेन-फ्री फूड का सेवन करने के लिए कहा जाता है। अब बाहर से लाई हुई कई चीजों में ग्लूटेन मौजूद होता है तो ऐसे में हेल्दी फूड का सेवन कैसे करें? पूजा मखीजा के पास इसका हल है। वह अपने फैंस के लिए एक ऐसी ही आसान रेसिपी लेकर आई हैं, जो घर पर बनाई जा सकती है वो भी सिर्फ 90 मिनट में। जीरो कार्ब्स वाली ग्लूटेन-फ्री ब्रेड अगर आप घर पर बनाना चाहें, तो आप पूजा मखीजा की यह रेसिपी बना सकते हैं। आइए जानें उन्होंने इसे कैसे बनाया है।
इसे भी पढ़ें : हेयर फॉल रोकने के लिए आहार में शामिल करें ये 4 फूड आइटम्स
अपनी इस रेसिपी को शेयर करते हुए पूजा मखीजा ने कैप्शन लिखा है- 'फिर से, मुझे कार्ब्स बहुत पसंद है, ठीक है। लेकिन अगर आप उन्हें अवॉइड कर रहे हैं या ग्लूटेन कम कर रहे हैं, तो यह आपके लिए आसान, सुपर क्विक ब्रेड हो सकती है, जिसे आप खुद ही सिर्फ 90 मिनट में बेक कर सकते हैं।' इसके साथ उन्होंने यह भी बताया है कि अगर इस ब्रेड में आपको और फ्लेवर जोड़ना हो तो आप क्या कर सकते हैं। पूजा ने आगे लिखा, 'आप फ्लेवर के लिए कुछ हर्ब्स और दालचीनी डाल सकते हैं। या फिर क्रंची बनाने के लिए इसमें सीड्स डाल सकते हैं और नट बटर के साथ इसे एंजॉय करें।'
View this post on Instagram
इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में आए सवालों के भी वह हमेशा जवाब देती हैं। कमेंट सेक्शन में उनसे यूजर ने पूछा कि क्या वह इसमें बादाम के आटे की जगह ओट्स का आटा और अंडे की जगह फ्लैक्स सीड्स डाल सकते हैं, तो उन्होंने इसकी रजामंदी देते हुए अपने फॉलोअर को इसे ट्राई करने को कहा। वहीं एक दूसरे यूजर को उन्होंने इसमें ड्राइड हर्ब्स और दालचीनी डालने की सलाह दी।
इसे भी पढ़ें : क्या चावल खाने से नींद आती है? न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा से जानें फैक्ट्स
ग्लूटेन कुछ अनाजों में पाए जाने वाले सीड स्टोरेज प्रोटीन का एक ग्रुप है, जिसे प्रोलामिन्स के रूप में भी जाना जाता है। यह आमतौर पर गेहूं, जौ, आदि जैसे अनाजों में पाया जाता है। सीलिएक नामक बीमारी से जूझ रहे लोग ग्लूटेन प्रोटीन के प्रति असहनशील होते हैं, और उन्हें इसे न खाने की सलाह दी जाती है। पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे कि पेट फूलना, गैस, कब्ज के इलाज के लिए ग्लूटेन फ्री आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गेहूं के अलावा राई या इनसे बने पदार्थों में भी ग्लूटेन पाया जाता है।
ग्लूटेन फ्री फूड सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक है। सीलिएक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति इसका सेवन कर अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकता है। ग्लूटेन फ्री पौष्टिक आहार का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। यह तमाम पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकता है।
नोट- ग्लूटेन फ्री डाइट शुरू करने पर कभी-कभी कब्ज की समस्या हो सकती है। इसे अपनी आहार में शामिल करने पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आप ही की तरह आपका शरीर भी अलग होता है, उस पर क्या फायदा पहुंचाता है और क्या नुकसान यह आप बेहतर समझ सकते हैं। किसी भी डाइट को आंख बंद करके फॉलो करने से पहले अपने शरीर को जानें और जानकार डायटीशियन/न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर ही शुरू करें।
अगर आप भी हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं, तो पूजा मखीजा की आसान जीरो कार्ब और ग्लूटेन-फ्री ब्रेड की रेसिपी ट्राई जरूर करें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। हेल्थ, आहार और फिटनेस के प्रति सजग हैं और ऐसे ही लेख पढ़ना चाहें, तो विजिट करते रहें हरजिंदगी।
Image Credit: wwww.instagram.com/pooja makhija
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।