होली हम सभी का पसंदीदा त्योहारहै। इस त्योहार पर हम जमकर मस्ती करते हैं और साथ ही जमकर पकवान भी खाते हैं। ताल भुना- मसालेदार खाना अधिक खाने से पाचन संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। अगर आपने भी होली के मौके पर मस्ती-मस्ती में खूब उल्टा सीधा खा लिया है और पेट खराब हो गया है तो आप इन फलों का सेवन करके पाचन दुरुस्त कर सकते हैं।
इन फलों को खाने से पाचन होगा दुरुस्त
सेब
पेट खराब में आपको सेब खाना चाहिए। सेब में पेक्टिन फाइबर की अधिक मात्रा होती है। पेक्टिन शरीर की जरूरत के मुताबिक कब्ज और दस्त दोनों से ही आपको राहत दिला सकता है। यह आपके पेट से टॉक्सिन को निकाल कर पाचन में सुधार करने में मदद करता है।
केला
केला खाना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी उच्च फाइबर सामग्री बोवेल मूवमेंट को सही बनती है। इस तरह से पाचन क्रिया तेजी से काम करती है। इसमें एंटासिड प्रभाव भी होता है जो पेट की परत में बनने वाले अल्सर से पेट की रक्षा करता है। एंटासिड हार्टबर्न को कम करने के लिए भी जाना जाता है।
कीवी
आप कीवी का सेवन भी कर सकते हैं। कीवी फल खाने से बेहतर पाचन में मदद मिल सकती है। कीवी फल में एक्टिनिडिन नाम का एंजाइम होता है, यह अपने लैक्सेटिव प्रभाव के लिए भी जाना जाता है। इसकी उच्च फाइबर सामग्री पाचन को बहाल करती है।
यह भी पढ़ें-Belly Fat: लटकी हुई तोंद कुछ दिनों में हो जाएगी अंदर, पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें
खुबानी
खुबानी का सेवन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन सी होता है इसके अलावा इसमें उच्च फाइबर सामग्री होती है, जो आंतों की सेहत को सही रखती है। कब्ज को रोक सकती है।
यह भी पढ़ें-फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit-social Media
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों