पीरियड्स का समय किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता है। इस दौरान पेट और कमर में दर्द से लेकर मूड स्विंग्स और अजीब-सी क्रेविंग्स जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती है। पीरियड्स से पहले अक्सर वाटर रिटेंशन की समस्या काफी परेशान करती हैं। ऐसे में हमें लगता है कि हम शायद मोटे हो गए हैं या फिर जब फेवरिट जींस टाइट महसूस होती है तो झुंझलाहट और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा अक्सर हम सभी के साथ होता है, क्योंकि पीरियड से पहले शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में शरीर ज्यादा नमक और पानी रोक कर रखती है, जिससे आपको काफी अजीब महसूस होता है।
अमूमन इस स्थिति में समझ में नहीं आता है कि क्या किया जाए। हम बस परेशान ही हो रही होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने खान-पान से काफी हद तक इस वाटर रिटेंशन को कम कर सकती हैं। इससे आपको ज्यादा लाइट और एनर्जेटिक भी फील होगा। तो चलिए आज इस लेख में मुदितम आयुर्वेद की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट नेहाल जोशी आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रही हैं, जो पीरियड्स से पहले होने वाले वाटर रिटेंशन को कम करने में सहायक हैं-
पीरियड्स से पहले आप पोटैशियम रिच फूड्स जैसे केला, एवोकाडो, पालक, शकरकंद, टमाटर आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। दरअसल, इस तरह के फूड शरीर में सोडियम को बैलेंस करके पानी को निकालने में मदद करते हैं, जिससे ब्लोटिंग और वाटर रिटेंशन की समस्या कम होती है।
इसे भी पढ़ें- PMS के दौरान खाएं ये चार चीजें, मूड और हेल्थ दोनों को मैनेज करना होगा आसान
अक्सर वाटर रिटेंशन की समस्या होने पर हम वाटर रिच फूड्स का सेवन कम करती हैं, जबकि ये वास्तव में शरीर में मिनी डायूरेटिक की तरह काम करते हैं। खीरा, तरबूज, संतरे बेरीज जैसे फूड्स वाटर रिच होते हैं। जो वास्तव में शरीर में पानी रोकने के बजाय उसे फ्लश आउट करते हैं। इससे भी आपको काफी फायदा मिलता है।
पीरियड्स से पहले प्रोबायोटिक फूड्स जैसे दही, किमची, केफिर आदि खाना काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, ये प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। जिससे सिर्फ ब्लोटिंग ही नहीं, बल्कि गैस जैसी समस्याओं को भी कम करने में मदद मिलती है।
पीरियड्स से पहले आपको मैग्नीशियम रिच फूड्स जैसे पालक, कद्दू के बीज, बादाम, कद्दू के बीज, अलसी के बीज आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल, मैग्नीशियम रिच फूड्स मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। यह डाइजेस्टिव मसल्स को भी आराम पहुंचाते हैं, जिससे ब्लोटिंग और वाटर रिटेंशन को कम करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, मैग्नीशियम रिच फूड्स पीएमएस ऐंठन को भी कम करते हैं।
इसे भी पढ़ें- PMS में होती है ब्लोटिंग? ऐसे पाएं राहत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।