
क्या आपको भी व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या रहती है और आप समझ नहीं पा रही हैं कि इसे कैसे कंट्रोल किया जाए? कई बार हम दवाइयों के साथ-साथ डाइट पर ध्यान नहीं देते, जबकि खान-पान का सीधा असर इस समस्या पर पड़ता है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाने से यह समस्या और बढ़ सकती है।
अगर आप बार-बार होने वाले डिस्चार्ज, कमजोरी, खुजली या असहजता से परेशान हैं, तो जरूरी है कि अपनी डाइट में थोड़े बदलाव करें। आइए जानते हैं किन 5 चीजों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए? इनके बारे में हमें सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल बता रही हैं। उन्हें मिस हर्ब (Miss Herb) के नाम से भी जाना जाता है। राजमणि का उद्देश्य नेचुरल तरीकों से अच्छी सेहत पाने में मदद करना है।
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या सिर्फ लक्षण नहीं, बल्कि शरीर के अंदर हो रहे असंतुलन का संकेत हो सकता है। इसे गलत खान-पान की आदत और भी बढ़ा सकती है, इसलिए सही डाइट अपनाना जरूरी है।
अनानास की तासीर काफी एसिडिक होती है, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। इससे वजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा हो सकता है और जलन या इरिटेशन भी महसूस हो सकती है।

शायद यह बात तो हम सभी जानते हैं कि मशरूम एक प्रकार का फंगस है, जो कुछ मामलों में यीस्ट (कैंडिडा) की ग्रोथ को बढ़ा सकता है। इससे वजाइनल इंफेक्शन बढ़ सकता है और नम और ठंडी तासीर के कारण डिस्चार्ज बढ़ सकता है। अगर पहले से यीस्ट इंफेक्शन है, तो इसे अवॉइड करना बेहतर है।
इन सब्जियों की तासीर ठंडी और नमी बढ़ाने वाली होती है, जिससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है, वजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा हो सकता है और गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है
कद्दू शरीर में नमी बढ़ाने वाला होता है, जिससे कुछ महिलाओं में सफेद पानी की समस्या बढ़ सकती है।

लौंग तेज गर्म मसाला है, जो ज्यादा मात्रा में लेने पर वजाइनल पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकता है। इससे इंफेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है, जलन और असहजता हो सकती है।
यह भी पढ़ें- व्हाइट डिस्चार्ज के लिए करती हैं पेंटी लाइनर्स का इस्तेमाल? जान लीजिए सही तरीका
अगर समस्या ज्यादा समय तक बनी रहे या इंफेक्शन के लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।