
मेरी एक सहेली है प्रीति, मेरी ही तरह ऑफिस जाने वाली लड़की है और रोजमर्रा की भागदौड़ के साथ आगे बढ़ रही है। कुछ दिन पहले वो मुझे काफी परेशान नजर आई। मेरे पूछने पर उसने बताया कि उसे ऐसा महसूस हो रहा है कि वजाइना से बहुत अजीब गंध आ रही है, पहले 1-2 दिन उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन फिर धीरे-धीरे ये स्मेल बढ़ने लगे और साथ ही उसकी चिंता भी। उसके मन में बार-बार ये सवाल आ रहा था कि क्या ये वजाइनल स्मेल नॉर्मल है या खतरे की घंटी? मैंने उसे तो सलाह दी कि वो डॉक्टर की सलाह लें, लेकिन उसकी बात सुनकर मुझे ये ख्याल आया कि ऐसा सिर्फ मेरी सहेली के साथ नहीं, बल्कि कई लड़कियों के साथ होता होगा और शायद उनके मन में भी यही डर आता होगा, इसलिए मैंने इस सवाल का जवाब जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क किया। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।

डॉक्टर सोनू का कहना है कि हर महिला की वजाइनल स्मेल अलग हो सकती है और यह पूरी तरह नॉर्मल है। अगर वजाइना से हल्की मस्की स्मेल आ रही है, तो ये पूरी तरह नॉर्मल है। यह स्मेल वजाइना के हेल्दी पीएच बैलेंस और अच्छे बैक्टीरिया की वजह से होती है। कई बार पीरियड्स के दौरान, ओव्युलेशन के दिनों में या वर्कआउट के बाद स्मेल थोड़ी बदल सकती है, जो पूरी तरह से नॉर्मल है।
यह भी पढ़ें- व्हाइट डिस्चार्ज के लिए करती हैं पेंटी लाइनर्स का इस्तेमाल? जान लीजिए सही तरीका

यह भी पढ़ें- वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी ये बातें हर महिला को पता होनी चाहिए
वजाइना से किसी तरह की दुर्गंध आने या डिस्चार्ज होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।