herzindagi
what are the  liver super foods

World Liver Day: लिवर के लिए वरदान हैं ये फू्ड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

शरीर के सुचारू रूप से काम करने के लिए लिवर का सही होना बहुत जरूरी हैं। लिवर की हेल्थ के लिए इन फूड आइटम्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
Editorial
Updated:- 2023-04-19, 10:51 IST

World Liver Day: हमारे शरीर में लिवर एक महत्वपूर्ण अंग है। लिवर हमारे शरीर से डिटॉक्स पदार्थों की छंटनी करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर कई तरह से कार्य करता है इसलिए लिवर का सही तरह से फंक्शन करना बहुत जरूरी है। लिवर हमारे शरीर के पावरहाउस के तौर पर काम करता है। गलत खान पान और अनियमित जीवन शैली के चलते लिवर से जुड़ी कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। फैटी लिवर भी आज के वक्त की एक आम समस्या बन गया है। थायराइड हार्मोन के बैलेंस रहने के लिए भी लिवर हेल्थ बहुत जरूरी है। लिवर हेल्थ के लिए कुछ फूड आइटम्स बहुत अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ से दूरी बनाना जरूरी होता है।

लिवर के लिए अधिक तेल, जंक फूड, एल्कोहल या फिर ज्यादा दर्द निवारक दवाएं हानिकारक होती हैं। डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए किन फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

चुकंदर

beetroot for liver health

चुकंदर गुणों की खान है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है और ये खून की कमी को दूर करने में कारगर है। ये स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा लिवर की हेल्थ के लिए भी चुकंदर बहुत फायदेमंद हैं। ये लिवर एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है और लिवर को साफ करता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी के फायदों से आज के वक्त में कोई अंजान नही है। खासकर वजन कम करने के लिए ग्रीन टी पीने का चलन अब काफी बढ़ गया है। ये लिपिड मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करती है और लिवर में लिपिड्स को इकट्ठा होने से रोकती है। (वेट लॉस के लिए किस वक्त पिएं ग्रीन टी)

यह भी पढ़ें- एसिडिटी होने पर खाते हैं एंटासिड? इसे पढ़ें

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

अखरोट

अखरोट दिल की सेहत के लिए अखरोट काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही लिवर हेल्थ के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये लिवर को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है। इससे फैटी लिवर का खतरा कम होता है। ये हेप्टिक फैट्स के संचय को कम करता है।

यह भी पढ़ें- लीवर को स्वस्थ बनाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

हल्दी

turmeric for liver health

हल्दी (कच्ची हल्दी के फायदे) हमारे किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जो न केवल खाने को स्वाद और रंगत देता है बल्कि इसमें सेहत से जुड़े कई गुण भी छिपे हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट,आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। हल्दी में सूजन-रोधी गुण होते हैं। ये चेहरे को दमकाने के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा ये ये फैट्स को डाइजेस्ट करता है और बाइल के स्त्राव में मदद करता है। बाइल नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।