herzindagi
is it safe to take antacids everyday

एसिडिटी होने पर खाते हैं एंटासिड? इसे पढ़ें

अगर आप भी एसिडिटी होने पर तुरंत एंटासिड टैबलेट खा लेते हैं तो जरा रुकिए और इसे जरूर पढ़िए। इस आर्टिकल में आप एक्सपर्ट से जानेंगे कि एंटासिड्स किस तरह शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-04-13, 12:23 IST

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। जैसे-जैसे समय बीतेगा, गर्मी भी बढ़ती जाएगी। गर्मी में कई बार पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इनमें पेट दर्द, अपच और एसिडिटी आम है। यूं भी अक्सर गलत खान-पान की वजह से एसिडिटी की समस्या से हमें दो-चार होना पड़ता है। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू नुस्खे अपनाने की सलाह दी जाती है जो फायदेमंद भी होते हैं। कई बार लोग एसिडिटी से तुरंत निजात पाने के लिए एंटासिड टैबलेट्स खाते हैं लेकिन ये हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। बेशक एंटासिड खाने से आपको कुछ ही देर में एसिडिटी की समस्या में आराम महसूस होने लगता है लेकिन लंबे वक्त तक एंटासिड खाने से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं जिनके बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरिवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। आइए इस बारे में जानते हैं।

एंटासिड है खतरनाक

what happens if you take antacids regularly

पेट में एसिड बनने पर ज्यादातर लोग इससे तुरंत निजात पाना चाहते हैं और इसके लिए एंटासिड्स को सबसे अच्छा विकल्प मानते हैं। लेकिन असल में एंटासिड सिर्फ कुछ देर के लिए आपके लक्षणों में राहत पहुंचाता है, आगे चलकर इससे उल्टा परेशानी बढ़ सकती है। एसिडिटी की समस्या होने पर कभी-कभी सीमित मात्रा में एंटासिड लेना गलत नहीं है लेकिन अगर आप इसे लंबे समय तक खाते हैं तो इससे आपको कई तरह क परेशानियां हो सकती हैं। एंटासिड्स का ज्यादा समय तक सेवन हमारे पाचन तंत्र पर गलत प्रभाव डालता है इसलिए एंटासिड का सेवन सोच-समझकर और सीमा में करना चाहिए। (पाचन तंत्र को हेल्दी रखने के उपाय)

यह भी पढ़ें- शाम की हल्की-फुल्की भूख के लिए खाएं ये दो हेल्दी ऑप्शन्स, सेहत भी होगी अच्छी

क्या होते हैं नुकसान?

पेट में बनने वाला एसिड हमारे खाने को सही तरह से पचाने में अहम भूमिका निभाता है। भोजन के सही पाचन, भोजन से जरूरी पोषक तत्वों( जैसे कि विटामिन बी12) के सही अवशोषण और हानिकारक वायरस,बैक्टीरिया से आंत को बचाने के लिए पेट में मौजूद एसिड बहुत जरूरी होता है। एंटासिड्स का लंबे समय तक इस्तेमाल, पेट के एसिड को कम कर देता है जिससे आप अपच, गैस, सूजन, स्मॉल इंटेस्टाइनल बैक्टीरियल ओवरग्रोथ, ऑटोइम्यून कंडीशन्स, एनीमिया, विटामिन बी 12 और विटामिन सी जैसी कमियों से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए एंटासिड्स का लंबे समय तक इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-दवा नहीं बल्कि अपनाएं ये ट्रिक्स, एसिडिटी से मिलेगा हाथों हाथ छुटकारा

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by 'Yuktahaar'by Munmun Ganeriwal (@munmun.ganeriwal)

क्या करना चाहिए?

is it bad to take antacids daily

  • एसिडिटी दूर करने के लिए एंटासिड्स खाने की जगह अपने खान-पान की आदतों में सुधार करना चाहिए।
  • गरिष्ठ भोजन, ज्यादा तले-भुने और बाहर के खाने से बचना चाहिए।
  • खाने में फलों और सब्जियों को अधिक से अधिक शामिल करना चाहिए।
  • गर्मियों के मौसम में नारियल पानी, छाछ और मौसमी फलों को जरूर खाएं। (नारियल पानी के फायदे)
  • एसिडिटी के लक्षणों से तुरंत निजात पाने की कोशिश करने की बजाय इसके कारणों को समझकर उस हिसाब से अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए।
  • पानी सही समय पर और सही मात्रा में पिएं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।