
अगर आपकी स्किन अपनी चमक खो रही है, चेहरे पर दाग-धब्बे होते जा रहे हैं, बार-बार एक्ने निकल रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। एक्ने और स्किन से जुड़ी दिक्कतों के पीछे, शरीर में हार्मोनल बैलेंस हो सकता है। हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव का असर, हमारी पूरी सेहत पर होता है। शरीर में हार्मोनल बैलेंस होने का असर, डाइजेशन, स्किन, सेक्शुअल हेल्थ, फर्टिलिटी और भी कई चीजों पर होता है। अगर आपके चेहरे पर बार-बार एक्ने निकल रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है। हेल्दी डाइट, हार्मोनल बैलेंस और एक्ने को कम करने के लिए जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने और एक्ने को रोकने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

हेल्दी स्किन के लिए, खाली पेट 4-5 भीगे हुए बादाम और 1-2 काजू खाएं। काजू और बादाम, विटामिन-ई और सेलेनियम जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और एक्ने से बचाव होता है।
हेल्दी स्किन और हार्मोनल बैलेंस के लिए, पपीता बहुत जरूरी है। दोपहर में काली मिर्च और नींबू के साथ पपीता खाएं। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है, डेड स्किन सेल्स हटती हैं और इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन, स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसमें नींबू का रस मिलाने से यह ऑयल को कम करता है। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है और डल स्किन को हटाता है।

लंच में स्टीम की हुई गाजर और ब्रॉकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां खाएं। ये सब्जियां अतिरिक्त एस्ट्रोजन को कम करती हैं। ब्रॉकली और गाजर जैसी सब्जियों में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई और विटामिन-के भरपूर मात्रा में होता है। ये फ्री रेडिकल्स, स्किन ड्राईनेस और एक्ने से लड़ने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- वजन बढ़ने से लेकर एक्ने तक PCOS में नजर आते हैं ये लक्षण, जानें इनके पीछे का कारण
शाम के वक्त संतरा और स्ट्रॉबेरी जैसे सीजनल फल खाएं। स्ट्रॉबेरी, सैलिसिलिक एसिड से भरपूर होती है और स्किन को फ्रेश और साफ रखने में मदद करती है। संतरे में विटामिन-सी अधिक होता है और यह एक्ने को रोकने के लिए, जरूरी विटामिन है।

आंवला, विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह शरीर में कोलेजन लेवल को बूस्ट करता है और खून को साफ करने में मदद करता है। आंवला, स्किन हेल्थ, इम्यूनिटी को मजबूत करने और चेहरे पर निखार लाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- मुहांसों के निशान और झाइयां होंगी कम, एक्सपर्ट के बताए इस फेस मास्क की लें मदद
हेल्दी स्किन के लिए, डाइट में एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।