PCOS में महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन बढ़ जाता है। यह हेल्थ कंडीशन, रिप्रोडक्टिव एज में महिलाओं को ज्यादा परेशान करती है और इसके कारण महिलाओं की फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। इस हेल्थ कंडीशन में महिलाओं की ओवरीज में छोटे-छोटे लिक्विड से भरे सिस्ट (पॉलीसिस्ट) बन जाते हैं। इसके कारण, पीरियड्स अनियमित होते हैं और इसका असर, शरीर के कई अन्य फंक्शन्स पर भी होता है। अक्सर लोगों को लगता है कि इस कंडीशन सिर्फ महिलाओं की फर्टिलिटी से जुड़ी हुई है। लेकिन, असल में इससे पूरा शरीर प्रभावित होता है। इसके लक्षण भी सिर्फ अनियमित पीरियड्स और कंसीव करने में मुश्किल तक सीमित नहीं हैं बल्कि इसके और भी कई लक्षण होते हैं, जिनके बारे में आमतौर पर महिलाओं को पता नहीं होता है। वजन बढ़ने, एक्ने और चेहरे पर अनचाहे बालों के अलावा, इसमें और भी कई लक्षण नजर आते हैं। लेकिन, इन लक्षणों के पीछे क्या कारण होते हैं, यह समझना जरूरी है। चलिए, आपको बताते हैं इसके लक्षण और उसके पीछे के कारणों के बारे में। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOS के लक्षण और इसके पीछे के कारणों के बारे में जानें
- PCOS में महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। दरअसल, PCOS में होने वाले इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण, PCOS से प्रभावित महिलाओं को वजन बढ़ने लगता है। खासकर, पेट और कम के आस-पास चर्बी जमने लगती है।
- PCOS में महिलाओं की स्किन पर डार्क पैचेज हो जाते हैं। असल में इस हेल्थ कंडीशन में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, स्किन में बदलाव होने लगते हैं।
- PCOS में बाल झड़ने लगते हैं और पतले हो जाते हैं। इसमें शरीर में डीएचटी बढ़ जाता है। हाई डीएचटी के कारण, हेयर फॉल होने लगता है। DHT एंड्रोजन है और यह बालों के विकास को प्रभावित करता है।
- इस हेल्थ कंडीशन में महिलाओं को स्ट्रेस, डिप्रेशन और घबराहट होने लगती है। शरीर में प्रोजेस्टेरोन का लेवल कम होने और विटामिन-डी जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट की कमी के कारण, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होने लगता है।
- PCOS में नींद आने में भी मुश्किल होती है। हैप्पी हार्मोन मेलाटोनिन के कम होने और स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ने के कारण नींद आने में मुश्किल होती है।
- PCOS से परेशान महिलाओं को एक्ने, सामान्य से ज्यादा परेशान करते हैं। एंड्रोजन और इंसुलिन हार्मोन के बढ़े होने के कारण सिस्टिक एक्ने होने लगते हैं।
यह भी पढ़ें-क्या इंसुलिन रेजिस्टेंस से परेशान महिलाओं को पीसीओएस हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें
- चेहरे पर अनचाहे बाल आना भी PCOS की वजह से हो सकता है। असल में डीएचटी और टेस्टेस्टोरेन लेवल के बढ़ने की वजह से बालों की अतिरिक्त ग्रोथ बढ़ने लगती है।
- PCOS के कारण, कंसीव करने में भी मुश्किल आती है। हार्मोनल इंबैलेंस जैसे हाई इंसुलिन और लो प्रोजेस्टेरोन के कारण, फर्टिलिटी प्रभावित होती है और कंसीव करने में मुश्किल आती है।
यह भी पढ़ें- PCOS को कंट्रोल करने के लिए रूटीन में शामिल करें ये 2 योगासन
PCOS के लक्षणों को समय रहते पहचानना और सही डाइट, लाइफस्टाइल के साथ डॉक्टरी इलाज भी जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों