herzindagi
eat during winter to keep your body warm tips

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए सेवन करें इन घरेलू सामानों का

ठंड के मौसम में अगर आप भी अपने शरीर को गर्म रखना चाहती हैं तो इन घरेलू सामानों का नियमित सेवन करके आप शरीर को गर्म रख सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-12-29, 14:29 IST

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखना हर कोई पसंद करता है। कोई गरम कपड़ा पहनकर, कोई धूप में बैठकर तो कोई अलाव के सामने बैठकर शरीर को गर्म रखना पसंद करते हैं। लेकिन, इनके अलावा भी आपके घर में कुछ ऐसी चीजे मौजद है, जिनके सेवन से आप अपने शरीर को सर्दियों में गर्म रख सकती हैं। जी हां, किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजे हैं, जिन्हें अगर नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो ठंड में शरीर को काफी हद तक गर्म रखा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से शरीर तो गर्म रहेगा ही साथ में उर्जा स्तर भी सही रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं-    

तुलसी 

eat during winter to keep your body warm tulasi inside

तुलसी तो कई घरेलू उपायों के लिए रामबाण इलाज है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन विटामिन मौजूद रहते हैं। सर्दियों में होने वाली बीमारी जैसे-सर्दी-जुकाम, खांसी आदि बिमारियों में भी लड़ने में काफी मदद करती है तुलसी। इसके नियमित सेवन से ठंड में भी शरीर काफी गर्म रहता है। इसलिए सर्दियों में अधिकतर लोग चाय में तुलसी के पत्ते भी डाल कर सेवन करना पसंद करते हैं या भी काढ़ा में भी।

शहद 

eat during winter to keep your body warm honey inside

शहद भी सर्दियों में शरीर को गर्म करने के लिए कारगर घरेलू उपाय है। शहद को आप रोटी या ब्रेड में लगा कर भी सेवन कर सकती हैं। सुबह में गुनगुने पानी में भी एक से दो चम्मच शहद को मिलाकर आप सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर को उर्जा भी मिलेगी और शरीर गर्म भी रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: पत्ता गोभी के सेहत के लिए कुछ ऐसे फायदे जो आपने पहले नहीं सुने होंगे

अंडा 

eat during winter to keep your body warm egg inside

ये तो लगभग हर को जानता है कि ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए लगभग हर कोई अंडे का सेवन करते हैं। कई लोग अंडा के अंदर मौजूद पीले भाग को निकालकर खाना पसंद करते हैं। अगर नियमित तौर पर सुबह और शाम एक से दो अंडा हर रोज सेवन किया जाए तो शरीर को गर्म रखने के लिए किसी और चीज को खाने की ज़रूर नहीं हैं।

 

अदरक

eat during winter to keep your body warm insidE

अदरक भी शरीर को गर्म रखने में काफी मदद करता है। सर्दियों के मौसम में अदरक वाली चाय पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि इसमें मौजूद थर्मोजेनिक गुण  शरीर को गर्म रखने में काफी मदद करता है। इसके अलावा भी अदरक को कई घरेलू इलाज के लिए उपयोग में शामिल किया जाता है। जैसे-पेट ख़राब होने पर आदि जैसी बीमारी में।

 

इसे भी पढ़ें: स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है बहुत अच्छी, जानिए कश्मीरी गुलाबी चाय के फायदे

घी 

eat during winter to keep your body warm ghee inside

घी को भी शरीर को गर्म रखने के लिए कारगर घरेलू उपाय माना जाता है। कई लोग सर्दियों के मौसम में दाल, रोटी या सब्जी में घी मिलाकर खाना पसंद भी करते हैं। इतना ध्यान रहे इसका फायदा तब ही है जब शुद्ध घी हो यानि घी में कोई मिलावट नहीं हो।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@static.toiimg.com,ayurcentralonline.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।