डायबिटीज, लाइफस्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है। इसके मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यह एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है। इसमें शरीर या तो सही मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है या इसे सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इसकी वजह से शरीर में ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक रहता है। यह जेनेटिक कारणों से भी हो सकती है। आमतौर पर एक बार डायबिटीज हो जाने पर यह जीवन भर साथ रहती है और इसे मैनेज करने के लिए, डॉक्टर की बताई दवाइयां लेनी होती है। डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके भी इसे कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। हमारी रसोई में मौजूद कई मसाले भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इनके फायदे और इन्हें इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं ये मसाले
View this post on Instagram
- मेथी के बीजों में सॉल्यूबल फाइबर होते हैं। ये शरीर में कार्ब्स और शुगर के अब्जॉर्बशन को कम करते हैं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।
- मेथी में गेलेक्टोमैनन होता है। इससे खून में ब्लड शुगर अब्जॉर्बशन कम होता है।
- तेजपत्ते से खाना खाने के बाद, ब्लड शुगर स्पाइक कम होता है। इससे ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।
- दालचीनी, एंटी-बायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। यह शरीर में इंसुलिन सीक्रेशन में मदद करती है।
- धनिये के बीज और लौंग, कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं और ब्लड शुगर लेवल को स्टैबल करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दिन में 1 बार पिएं यह खास ड्रिंक
शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए इस चाय की लें मदद
![tejpatta for health]()
सामग्री
- मेथी दाना- आधा टीस्पून
- तेजपत्ता- 1
- दालचीनी- 1 छोटी स्टिक
- धनिया के बीज- 1 टीस्पून
- लौंग- 1
- पानी- 1 गिलास
विधि
- एक पैन में 1 गिलास पानी डालें।
- उसमें सभी चीजें डालकर अच्छे से उबालें।
- अब इसे छान लें।
- इसे सुबह के समय पिएं।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी
ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए, ये मसाले मदद कर सकते हैं। इन्हें एक्सपर्ट के बताए तरीके से इस्तेमाल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों