herzindagi
image

आपकी लटकती तोंद के पीछे हो सकती है लिवर की खराबी! 30 दिनों तक पिएं यह चाय और बेली फैट को करें कम

क्या आपको पता है कि आपकी लटकती हुई तोंद की वजह लिवर में जमा टॉक्सिन्स हो सकते हैं। बेली फैट को कम करने और लिवर हेल्थ को सुधारने में यह नुस्खा मदद कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-05-22, 17:12 IST

कई महिलाएं वजन कम करने और खासकर लटके हुए पेट को अंदर करने के लिए खाना-पीना छोड़ देती हैं या कई बार डाइट बिल्कुल न के बराबर लेती हैं। लेकिन, फिर भी उनके पेट की चर्बी टस से मस नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट की चर्बी कम करने के लिए सिर्फ कैलोरीज कम करना जरूरी नहीं है। इसके पीछे और भी कई कारण होते हैं। क्या आप जानती हैं कि लटकती हुई तोंद के बीच और लिवर हेल्थ के बीच गहरा रिश्ता है। जब हमारे लिवर पर अधिक दबाव आ जाता है, तो यह अतिरिक्त शुगर और फैट को बेली के इर्द-गिर्द जमा करना शुरू कर देता है। ऐसे में बेली फैट को कम करने के लिए, लिवर का ठीक से काम करना जरूरी है। इसलिए, अगर आप लटके हुए पेट को कम करना चाहती हैं, तो लिवर को डिटॉक्स और साफ करने के साथ, मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने और फैट को पिघलाने के लिए, इस चाय को डाइट का हिस्सा बनाएं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

पेट की जिद्दी चर्बी को पिघलाने के लिए आजमाएं यह उपाय

belly fat burning drink to reduce tummy in 10 days

  • इस ड्रिंक को पीने से लिवर डिटॉक्स होता है। इससे बेली फैट और ब्लोटिंग कम होती है।
  • यह ड्रिंक लिवर हीट और इंफ्लेमेशन को कम करती है। इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं। यह मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन को दुरुस्त करती है।
  • यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और हेल्दी फैट्स शरीर को ताकत देते हैं।
  • यह फैट ब्रेकडाउन करने और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है। इससे लिवर सेल्स को हाइड्रेशन मिलता है।
  • यह बाइल फ्लो को सुधारती है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर है या हार्मोनल इंबैलेंस के कारण बेली फैट बढ़ रहा है, तो इससे कम होता है।
  • जीरा, लिवर एंजाइम्स को बढ़ावा देता है। इससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और फैट बर्न होता है।
  • धनिये के बीजों से लिवर इंफ्लेमेशन कम होता है और लिवर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
  • पुदीने में मेंथॉल होता है। यह लिवर को ठंडक देता है और लिवर की सूजन को कम करता है।
  • अदरक लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है और लिवर सूजन को कम करती है।
  • नारियल पानी, लिवर सेल्स को हाइड्रेट रखता है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहता है और बॉडी डिटॉक्स होती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप 30 दिनों तक इसे पिएंगी, तो लिवर हेल्थ में सुधार होगा, बेली फैट कम होगा और मेटाबॉलिज्म मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें- पेट के किनारे से लटकने लगी है चर्बी? साइड बेली फैट कम करने के लिए करें ये 2 योगासन

बेली फैट कम करने और लिवर हेल्थ को सुधारने के लिए पिएं यह चाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

सामग्री

  • पुदीने की पत्तियां- 8-10
  • भुना हुआ जीरा- चौथाई टीस्पून
  • धनिये के बीज- चौथाई टीस्पून
  • अदरक- आधा इंच
  • धनिये के बीज- चौथाई टीस्पून
  • नारियल पानी- 1 गिलास
  • नींबू का रस- एक चम्मच
  • बेसिल सीड्स- 1 टेबलस्पून
  • सेंधा नमक- 1 चुटकी

विधि

  • जीरा और धनिये के बीजों को भून लें।
  • अब पुदीने की पत्तियों, धनिये के बीजों और अदरक को अच्छे से कूट लें।
  • अब इसे एक गिलास में डालें।
  • इसमें नारियल पानी मिलाएं और नींबू का रस निचोड़ दें।
  • इसमें भीगे हुए बेसिल सीड्स डालें।
  • अब इस पर सेंधा नमक छिड़कें।
  • इसे अच्छे से मिलाकर ताजा ही पिएं।

 

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

 

बेली फैट को कम करने और लिवर हेल्थ को सुधारने में यह चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।