Tue Apr 21, 2026 | Updated 04:29 PM IST
 desi remedies for grey hair

Dadi Maa Ka Nuskha: हर हफ्ते बढ़ रहे हैं सफेद बाल? इन फूड्स से होगा अंदर से असर

अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। उम्र से पहले सफेद हो रहे बालों के पीछे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है, जिसे पूरा करना बेहद जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 20:43 IST

बालों का समय से पहले सफेद होना आजकल काफी आम हो गया है। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी, तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस और भी कई वजहों से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। कई लड़कियों के बाल तो 25-30 साल की उम्र में भी सफेद होने लगे हैं। ऐसा होने पर अक्सर महिलाएं सफेद बालों को छुपाने की कोशिश में लग जाती हैं, लेकिन इन्हें छुपाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि आपको इसके पीछे की वजह को समझना होगा। शरीर में विटामिन-बी12, आयरन, कॉपर और प्रोटीन समेत कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी से मेलानिन का उत्पादन कम हो जाता है और बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से समय से पहले बालों के सफेद होने को कम किया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसी ही 2 चीजों के बारे में बता रहे हैं। चलिए इसके बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

आंवला

amla benefits

  • आंवले में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये बालों को रंग देने वाले मेलानिन को बैलेंस करने का काम करता है। इससे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।
  • यह बालों को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
  • यह स्कैल्प को डिटॉक्स करता है और स्कैल्प को पोषण देता है।
  • आंवला बालों की जड़ों को मजबूती देता है, जिससे बाल झड़ना और सफेद होना कम होता है।
  • आंवले का सेवन हमारी इम्यूनिटी मजबूत करता है और कई बीमारियों से भी बचाता है।
  • रोजाना आंवले का जूस पीने से बाल लंबे और घने भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Boiled Jeera Water Benefits: खाना खाने के 5 मिनट बाद पानी में उबालकर पिएं यह 1 बीज, पेट में फंसी Gas और Bloating झट से हो जाएगी दूर

करी पत्ता

curry leaves for hair and skin

  • करी पत्तों में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इससे बालों के रोमों को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।
  • करी पत्ते में आयरन, फोलिक एसिड, जिंक और विटामिन्स बालों को मजबूती देते हैं।
  • करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन बालों में मेलेनिन को बढ़ाने का काम करते हैं।
  • करी पत्तों को दाल, सब्जी या चटनी में डालकर रोज खाएं। आप इन्हें खाली पेट भी ले सकती हैं।
  • करी पत्तों को आप पानी में उबालकर भी पी सकती हैं। इससे हेयरफॉल कम होता है।
  • करी पत्तों को आप नारियल तेल में उबालकर और छानकर भी बालों में लगा सकती हैं। इससे भी बाल काले और मजबूत होते हैं।

 

यह भी पढ़ें- White Hair: रोज सोते समय घी में मिलाकर खाएं ये 4 चीजें, सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा

 

अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो डाइट में एक्सपर्ट की बताई चीजों को शामिल करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy:Shutterstokck, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।