Mon Apr 20, 2026 | Updated 07:35 PM IST
natural hair cleanser reetha

Long Hair: ₹10 की इस चीज से 1 बार धो लिए बाल तो दोबारा नहीं खरीदेंगी बाजार के शैंपू, कमर तक होगी ग्रोथ

Reetha Hair Wash Benefits: अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, बाल अपनी चमक खो रहे हैं और पतले होते जा रहे हैं, तो बालों को नेचुरली लंबा और घना बनाने के लिए आप रीठा से हेयरवॉश करें। इसके फायदे और इसे लगाने के सही तरीके के बारे में जान लीजिए।  
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 16:16 IST

लंबे-घने और रेशमी बाल भला किस महिला को पसंद नहीं होते हैं। सभी महिलाएं चाहती हैं कि उनके बाल लंबे और खूबसूरत नजर आएं, लेकिन आजकल की भागदौड़ से भरी जीवनशैली, गलत खान-पान, तनाव, हार्मोनल इंबैलेंस, प्रदूषण, गलत हेयर केयर और भी कई कारणों के चलते बाल झड़ने लगते हैं और कई बार झाड़ू जैसे नजर आते हैं। काफी महिलाएं हेयरफॉल को कम करने के लिए केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इनका लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान होने लगता है और बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं। इस तरह के प्रोडक्ट्स अक्सर बालों को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में आपको बालों को धोने या बालों पर लगाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। यहां हम आपको एक रीठा से बाल धोने के फायदों और सही तरीके के बारे में बता रहे हैं। इसके फायदे जानने के बाद आप बाजार से शैंपू खरीदना बंद कर देंगी और सभी आपसे आपके लंबे-घने बालों का सीक्रेट पूछेंगे।

रीठा से बाल धोने के फायदे

reetha hair washing benefits
आजकल बालों से जुड़ी दिक्कतें काफी आम हो गई हैं। हेयरफॉल, डैंड्रफ और ड्राईनेस जैसी दिक्कतें महिलाओं को काफी परेशान कर रही हैं। आजकल काफी लोग बालों की सही देखभाल करने के लिएआयुर्वेदिक और नेचुरल उपायों की ओर लोग तेजी से लौट रहे हैं। रीठा से बाल धोना भी एक ऐसा ही तरीका है। रीठा एक नेचुरल क्लींजर है। इसे सोपनट भी कहा जाता है। ये बालों की गंदगी को साफ करता है।

बालों को बनाता है मजबूत

रीठा बालों की जड़ों को पोषण देता है। इससे हेयरवॉश करने से बाल मजबूत होते हैं और टूटना कम होता है।

डैंड्रफ से राहत

रीठा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ की समस्या को कम करते हैं।

बालों में आती है नेचुरल शाइन

रीठा से बाल धोने पर बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। ये एक नेचुरल तरीका है, ऐसे में इससे बालों को नुकसान नहीं होता है।

स्कैल्प को रखता है हेल्दी

यह स्कैल्प के पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है, जिससे खुजली कम होती है।

केमिकल-फ्री नुस्खा

रीठा पूरी तरह प्राकृतिक है और इसके इस्तेमाल से कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसे में आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Oil: महंगे प्रोडक्ट्स को फेल कर सकता है ये देसी तेल, बालों को लंबा करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

रीठा से बाल धोने का सही तरीका

how to wash hair from reetha

स्टेप 1- आपको 5-6 सूखे रीठा लेना है। इन्हें रातभर पानी में भिगो दें।
स्टेप 2- अगले दिन उसी पानी में रीठा को 10-15 मिनट तक उबालें, जब तक पानी में हल्के झाग न आ जाएं।
स्टेप 3- पानी ठंडा होने के बाद इसे छान लें और रीठा के बीज निकाल दें।
स्टेप 4- इस पानी को शैंपू की तरह बालों और स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
स्टेप 5- इसके 2-3 मिनट बाद सादे पानी से बाल धो लें। बालों में गंदगी होने पर इस प्रोसेस को दोबारा करें।

रीठा से बाल धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

2 (14)

  • रीठा में आंवला और शिकाकाई मिलाकर इस्तेमाल करने से ज्यादा फायदा होगा।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
  • पहली बार में ज्यादा झाग नहीं बनेगा, लेकिन कुछ हफ्ते इस रूटीन को फॉलो करने से फायदा नजर आएगा।

 

यह भी पढ़ें- Long Hair: घर बैठे मिलेंगे कमर तक लंबे और सैलून जैसे बाल, ये ₹20 का Hair Spa करेगा कमाल


आप भी रीठा से बाल धोकर कुछ हफ्तों में अंतर महसूस कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।