Mon Apr 13, 2026 | Updated 01:07 AM IST
 homemade hair mask for hair growth

Long Hair: घर बैठे मिलेंगे कमर तक लंबे और सैलून जैसे बाल, ये ₹20 का Hair Spa करेगा कमाल

Homemade Hair Mask: अगर आपके बाल झड़ते-झड़ते आधे हो गए हैं और बाल अपनी चमक खो रहे हैं, तो आपको घर में मौजूद चीजों से इस हेयर मास्क को बनाना चाहिए। इससे बालों का झड़ना कम होगा और बाल लंबे-घने होंगे। ये सस्ता हेयर मास्क महंगे हेयर प्रोडक्ट्स को फेल कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-12, 09:02 IST

आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। पॉल्युशन, न्यूट्रिशन की कमी या हेयर केयर सही न होने समेत कई अन्य कारणों से बाल झड़ने लगते हैं और कई बार बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। कंघे, तकिये या घर में हर जगह गिरते बाल देखकर कई बार लड़कियां परेशान हो जाती हैं और इससे निजात पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं या कई बार जल्दी रिजल्ट पाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन असल में घर मौजूद नेचुरल चीजों से अगर आप हेयर स्पा करेंगी, तो बाल लंबे-घने बनेंगे और पार्लर दैसी शाइन आएगी। इस सस्ते हेयर मास्क के बारे में हेल्थ और ब्यूटी एक्सपर्ट सोनू बता रही हैं।

बालों को चमक और लंबाई देने के लिए ऐसे करें हेयर स्पा

DIY hair mask at home

  • एक्सपर्ट का कहना है ये प्रोटीन रिच हेयर मास्क बालों की ग्रोथ और पोषण के लिए बहुत अच्छा है।
  • केले और चावल का पेस्ट बालों को अंदर से मॉइश्चराइज करता है। इससे रूखे और बेजान बाल, मुलायम और स्मूद बनते हैं।
  • विटामिन-ई कैप्सूल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और इससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होता है।
  • रोजमेरी ऑयल बालों को पोषण देने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों में नेचुरल चमक आती है।
  • यह मास्क स्कैल्प को पोषण देता है, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और बाल घने लगते हैं।
  • अंडे का सफेद हिस्सा या मेथी दाना दोनों ही प्रोटीन रिच होते हैं और बालों को स्मूद करने का काम करते हैं।
  • केमिकल, हीट या पॉल्यूशन से खराब हुए बालों को यह मास्क रिपेयर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Homemade Oil for Long Hair: बालों की लंबाई देखकर सभी रह जाएंगे दंग, घर पर बनाएं यह तेल

घर में कैसे करें हेयर स्पा?

how to make banana hair mask

सामग्री

  • केला-1 पका हुआ
  • विटामिन-ई कैप्सूल- 1
  • रोजमेरी ऑयल- 3-4 बूंदे
  • चावल- 3-4 चम्मच (5 मिनट उबाल लें)
  • अंडा- 1 (सिर्फ सफेद हिस्सा)

विधि

  • सभी चीजों को एक मिक्सर जार में डालें।
  • इसे अच्छे से पीस लें।
  • आपको इसे बालों की जड़ों से लेकर पूरी लेंथ में लगाना है।
  • इसे आपको आधे घंटे तक बालों में छोड़ना है।
  • अब किसी माइल्ड शैंपू से सिर धो लें।
  • आपको अंतर महसूस होगा।
  • जो लोग अंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वो इसकी जगह मेथी दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • लगभग 2 चम्मच मेथी दाने को रातभर भिगोकर रखें और अंडे की जगह इसका इस्तेमाल करें।

 

यह भी पढें- महंगे हेयर प्रोडक्ट्स भूल जाएं, Kitchen की ये 4 चीजें देंगी काले-घने बाल


आप भी इस हेयर मास्क को बनाकर बालों में लगाएं और लंबे-घने बाल पाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।