भारत एक ऐसा देश है जहां एक बड़ा तबका सर्वहारी है। यानी ऐसे लोग जो वेज व्यंजन के साथ-साथ नॉववेज व्यंजन भी खाना खाना पसंद करते हैं। नॉनवेज में अंडा, मछली, मटन और चिकन आदि खाना पसंद करते हैं। इसमें से चिकन एक ऐसा आहार है जिसे लगभग हर सर्वाहारी व्यक्ति पसंद करता है। अगर टेस्ट से अलग हटकर इसके खाने के फायदे के बारे में बात करें, तो एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। चिकन कई गंभीर बीमारियों को भी आसानी से दूर करने में हेल्प कर सकता है। अगर आप चिकन के फायदे के बारे में नहीं जानती हैं, तो इस लेख में हम आपको चिकन खाने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
वजन कम करने के लिए बेस्ट
प्रोटीन का एक बेस्ट स्रोत है चिकन। अक्सर जो महिलाएं एक्सरसाइज करती हैं, वो वजन को कम करने और मसल्स को मजबूत करने के लिए चिकन का सेवन ज़रूर करती हैं। ऐसे में वजन को कम करने के लिए चिकन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से भूख भी शांत रह सकती है। कई महिलाएं स्टीम्ड चिकन, ग्रिल्ड या फिर भूनकर बनाएं चिकन को वजन कम करने के लिए आहार में शामिल करती हैं।
दांतों को रखें हेल्दी
आजकल दांतों की समस्या एक आम बात है। ठीक से ब्रश नहीं करना या फिर गलत खानपान भी इसकी वजह हो सकती है। ऐसे में कहा जाता है कि जिस आहार में फास्फोरस और कैल्शियम मौजूद होते हैं वो आहार दांतों के लिए बेस्ट हो सकता है। किचन एक ऐसा आहार है जिसमें ये दोनों ही तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में चिकन दांतों की परेशानी में मदद कर सकता है। इसका सेवन आंखों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है।
त्वचा के लिए बेस्ट
अन्य दिनों के मुकाबले गर्मी और बरसात के मौसम में त्वचा संबंधी कुछ अधिक ही परेशानी देखने को मिलती है। ऐसे में त्वचा संबंधी कई विकारों को दूर करने में चिकन मदद कर सकता है। एलर्जी, फंगल इन्फेक्शन, स्किन एजिंग और सनबर्न जैसी परेशानियों में लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए सही मात्रा में और नियमित समय पर चिकन का सेवन करना करना बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा कई महिलाएं सर्दी-जुकाम को दूर करने के लिए चिकन सूप का भी इस्तेमाल करती हैं।
इसे भी पढ़ें:मूंगफली ऑयल के हैं अनगिनत फायदे, आप भी जानें
नाखूनों के लिए है फायदेमंद
शायद, आपको मालूम हो! अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाखूनों की विकास में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है। ऐसे में चिकन में मौजूद प्रोटीन नाखूनों का टूटना, चिटकना या कमजोर होना आदि समस्या को दूर करने में चिकन हेल्प कर सकता है। इसके अलावा नाखूनों को तेजी में बढ़ने में भी चिकन हेल्प कर सकता है।
आपको बता दें कि ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। इसके अलावा अगर आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो चिकन सेवन करने से पहले डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी लीजिए। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों