herzindagi
image

पोस्ट मेनोपॉज फेज में महिलाएं जरूर खाएं किशमिश, बनी रहेगी सेहत

मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, इनमें से सबसे आम है हड्डियों का कमजोर होना। आप किशमिश का सेवन कर हड्डियों को मजबूती दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 17:31 IST

मेनोपॉज से हर महिला को गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। बोन हेल्थ पर काफी ज्यादा असर पड़ता है। मेनोपॉज के दौरान शरीर में कैल्शियम की कमी और हड्डियों के घनत्व में कमी होना आम बात है, इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। चलिए जानते हैं यह कैसे महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

मेनोपॉज के बाद किशमिश क्यों खाना चाहिए?

kishmish in menopause

किशमिश में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। कैल्शियम हड्डियों के विकास और उनकी संरचना को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इसके अलावा किशमिश में बोरोन नाम का ट्रेस एलिमेंट्स पाया जाता है जो हड्डियों और जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बोरोन कैल्शियम और विटामिन डी के साथ मिलकर काम करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में खाएं यह हरी चटनी, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

dried-organic-raisins-

बोरोन के अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट सहित और भी जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों और जोड़ो को स्वस्थ बनाते हैं। किशमिश में आयरन पोटेशियम और भी दूसरे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो हार्मोनल संतुलन को कम करने में मदद करते हैं। आयरन की वजह से शरीर में रक्त का संचार अच्छा होता है इससे कमजोरी दूर कर ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-क्‍या आप अनहेल्दी चीजें खाते हैं? फिट रहने के लिए इन 5 फूड्स से करें रिप्‍लेस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।