ऐसे बहुत कम लोग ही होंगे जिन्हें शहद पसंद ना हो। यह मीठा होने के कारण फूड्स को टेस्टी भी बनता है और साथ में इसके कई फायदे भी मिलते हैं। प्राचीन काल से पौराणिक कथाओं में इसकी प्रमुखता को देखते हुए कई लोग इसे अमृत भी मानते हैं। आज भी कई बीमारियों को दूर करने के लिए महिलाएं शहद का ही इस्तेमाल करती हैं।
खासकर आयुर्वेद में शहद को एक बेहद ही बेहतरीन औषधि के रूप में समझा जाता है। लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद इसे गलत रूप से खाने की सलाह से बचने का उपाय भी बताता है। जी हां, इस लेख में आयुर्वेद की डॉक्टर रेखा राधामोनी बताने जा रही है कि आयुर्वेद के अनुसार कुछ रूप में शहद को खाने से बचना चाहिए, तो आइए जानते हैं।
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए किसी भी उम्र के इंसान के लिए शहद को एक बेस्ट फ़ूड माना जाता है। गले की समस्या को दूर करने के लिए तो सबसे अधिक इसका इस्तेमाल किया जाता है। खासकर बच्चों के लिए शहद को अमृत के बराबर माना जाता है। लेकिन, क्या आप शहद को गर्म करके सेवन तो नहीं करती हैं। अगर करती हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए। डॉक्टर रेख के अनुसार शहद को गर्म करके सेवन करने पर परेशानियां बढ़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:वर्क फ्रॉम होम के दौरान नहीं बढ़ेगा मोटापा, आजमाएं ये 3 फूड्स
शायद आपने ध्यान दिया होगा, अगर नहीं दिया है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ठंड से बचने के लिए शहद को अमृत माना जाता है। बहुत कम लोग ही ये बोलते होंगे कि गर्मी से बचने के लिए शहद को खाना चाहिए। ऐसे अगर आप भी गर्मी के मौसम में अधिक शहद का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए। डॉक्टर रेखा राधामोनी के अनुसार गर्मी के मौसम में शहद का सेवन करने से कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।
डॉक्टर रेखा राधामोनी के अनुसार अगर आप किसी चीज को गरमा-गरम खा रहे हैं, तो उस चीज में शहद को शामिल करके सेवन करने से बचना चाहिए। कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जो गरमा-गरम भोजन में शहद को शामिल करके बच्चों को खाने के लिए देती है या फिर खुद खाती हैं। ऐसे में आपको इस गलती को करने से बचना चाहिए और भोजन ठंडा होने पर ही शहद को मिक्स करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:बदलते मौसम में हल्दी का दूध हो सकता है वरदान, एक्सपर्ट से जानें
कई लोग ऐसे होते हैं, जिनका शरीर गर्म रहता है और शहद का सेवन करने लगते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद खुद एक गर्म फ़ूड है, इसलिए जब आपका शरीर गर्म हो तो आपको इसके सेवन से बचाना चाहिए। जैसे-एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद शहद को खाने से बचना चाहिए। तेज धूप में घूम कर आ रहे हैं, तब भी आपको शहद खाने से बचाना चाहिए। हालांकि, यह आप पर निर्भर करता है कि इन टिप्स को फॉलो करती हैं या नहीं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।