herzindagi
how arrowroot benefits good for health

अरारोट सेवन शरीर के लिए होता है बेहद फायदेमंद, जानें कैसे

जिसे अक्सर हम मामूली चीज समझकर छोड़ देते हैं, असल में शरीर के लिए वो बेहद फायदेमंद होते हैं। कुछ ऐसा ही है अरारोट का सेवन करना।
Editorial
Updated:- 2021-02-06, 15:43 IST

अमूमन हम किसी चीज को बेकार समझ के उसका सेवन नहीं करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद मालूम चलता है कि असल में वो चीज शरीर के लिए बेहद फायदेमंद था। अरारोट को देखकर शायद आपके भी मन में यहीं विचार आ रहे होंगे। अगर हां, तो फिर इस लेख को पढ़ने के बाद आपके विचार बदल सकते हैं। क्यूंकि, आज इस लेख में हम आपको अरारोट के कुछ बेहतरीन फायदों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप भी पहले नहीं जानते होंगे। वैसे, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरारोटको कई औषधीय गुणों से सम्पन आहार माना जाता है। इसके नियमित सेवन से कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

पाचन तंत्र को रखता है सही

arrowroot benefits good for health inside

कहा जाता है कि अगर नियमित और सही मात्रा में अखरोट का सेवन किया जाए तो पेट की कई समस्याओं को आसानी से दूर किया जाता है। अरारोट में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पाया जाता है, जो आंतों को हेल्दी और मजबूत करने में हेल्प करता है। कहा जाता है कि इसके सेवन से पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। कई लोग दस्त में भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़ें:कई हेल्थ प्रोब्लम्स को आसानी से दूर करता है बैंगन का सेवन, करें डाइट में शामिल

खुजली के लिए बेस्ट

arrowroot benefits good for health inside

जी हां, आपने सही सुना। खुलजी जैसी समस्या में भी अखरोट का उपयोग किया जा सकता है। अगर आप सर्दियों में भी खुजली से कुछ अधिक ही परेशान रहती है, तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में अरारोट का पाउडर और जुलाब जल के कुछ बूंदों को मिक्स करके कुछ देर सेट होने के लिए छोड़ दीजिये। कुछ देर बाद इस पेस्ट को खुजली वाली जगह पर लगाकर छोड़ दीजिये। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

कम करें वजन

arrowroot benefits good for health inside

अरारोट के सेवन से वजन को भी कम किया जा सकता है। कहा जाता है कि अरारोट में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जो मोटापे को कम करते हैं, और वजन को बढ़ने नहीं देते हैं। अगर आप नियमित और सही मात्रा में इसका सेवन करती है तो आपको इसका जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा। कहा जाता है कि इसके सेवन से पेट भी भरा-भरा रहता है और भूख भी जल्दी नहीं लगती हैं।

इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं राजमा से जुड़ें इन फायदों के बारें में, डाइट में करें शामिल


स्किन और बालों के लिए

arrowroot benefits good for health tips insode

कहा जाता है कि अरारोट विटामिन-सी का एक बेस्ट आहार है, और विटामिन-सी स्किन को जंवा और डल होने से बचाती है। कई लोगों का यह भी मानना है कि इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बों को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह डैमेज्ड स्किन को बहुत जल्दी ठीक करता है। स्किन के साथ-साथ यह बालों के लिए बेस्ट आहार माना जाता है। कई लोग हेयर डाई को गाढ़ा करने के लिए भी अरारोट के पाउडर का इस्तेमाल करते है।

हालांकि, अरारोट को हेल्थ के लिए सही तो माना जाता है लेकिन, इसके संबंध में एक बार डॉक्टर से भी सलाह लेना बहुत ज़रूरी हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.beautyglimpse.com,portconnect.in)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।