बहुत लोग बैंगन की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल है, तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए। क्यूंकि, इस लेख में हम आपको बैंगन के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। फायदे बताने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंगन को औषधीय गुणों के साथ-साथ बैंगन को विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व के लिए बेस्ट सब्जी है। यह एक ऐसी सब्जी है, जो बाज़ार में हर मौसम से आसानी से मिल जाती है। कई लोग सेहत का ख्याल रखने के लिए इसके जूस का भी इस्तेमाल करते हैं। तो चलिए इस लेख में जानते हैं इसके फायदों के बारे।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप बढ़ते वजन की समस्या से कुछ अधिक ही परेशान है, तो बैंगन आपकी मदद कर सकता है। जी हां, बैंगन में फैट की मात्रा बहुत कम होती है, जो वजन को बढ़ने नहीं देता हैं। बैंगन एक फाइबर युक्त सब्जी भी है, जो मोटापे को कम करने में काफी मदद करता है। बैंगन को लेकर ये भी कहा जाता है कि इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है, जो वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। कई लोग इसके लिए इसके जूस का भी सेवन करते हैं।
इम्यूनिटी सिस्टम
कहा जाता है कि बैंगन में विटामिन का भरमार होता है। जैसे- विटामिन-ए, सी, बी-2, आयरन के साथ-साथ जिंक आदि विटामिन्स होते हैं। ये सभी विटामिन्स प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं और अन्य बीमारियों से भी लड़ने में मदद करते हैं। अगर इसका नियमित और सही मात्रा में आप सेवन करती हैं, तो एनीमिया जैसी बीमारी को भी आसानी से दूर कर सकती हैं। इसके लिए इसका जूस भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर सब्जी के रूप में भी।
पाचन तंत्र में मददगार
अगर आप पेट की समस्या से परेशान रहती हैं, तो उस परेशानी को भी दूर करने के लिए आप बैंगन का सेवन कर सकती हैं। कहा जाता है लगभग सौ ग्राम बैंगन में लगभग अस्सी प्रतिशत से अधिक पानी पाया जाता, जो किसी भी पाचन तंत्र के लिए सही माना जाता है। इसके सेवन से पेट भी भरा-भरा रहता है और जल्दी भूख भी नहीं लगती हैं। इसके सेवन से पेट भी साफ रहता है।
इसे भी पढ़ें:बैम्बू राइस के हैं कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स, डाइट में जरूर करें शामिल
हड्डियों के लिए मददगार
कहा जाता है कि अधिक उम्र के लोगों की हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी कई लोग बैंगन का सेवन करते हैं। बैंगन में कैल्शियम और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिसके कारण इसे लोग भोजन में शामिल करना पसंद करते हैं। यहीं नहीं, बैंगन को अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए एक बेहतरीन सब्जी मानी जाती है। कई महिलाएं बेदाग और चमकदार त्वचा बनाने के लिए इसके जूस का सेवन करती हैं।
हालांकि, इस सब्जी का सेवन सभी के लिए अच्छा होता है, लेकिन डाइट का रेगुलर हिस्सा बनाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर परामर्श कर लेना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.nature-and-garden.com,images.fwdlife.in)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों