शरीर को कई बीमारियों से बचाकर स्वस्थ बनाये रखने के लिए सब्जियों को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। सब्जियों में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।
कई सब्जियां विशेष औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं जिन्हें आहार में शामिल करने से बेहतर स्वास्थ लाभ मिलते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही एक सब्जी जुकीनी के बारे में। आपमें से शायद बहुत से लोग इस सब्जी के बारे में ज्यादा नहीं जानते होंगे लेकिन ये सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। आइए नई दिल्ली की जानी मानी डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल (BHMS) से जानें इसके फायदों के बारे में।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और प्राकृतिक तरीके से वजन नियंत्रण करना चाहती हैं तो जुकीनी आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकती है। जुकीनी में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है और इसे खाने के बाद बहुत देर तक आपको भूख का एहसास नहीं होता है। जिससे अधिक खाने से बचा जा सकता है और वजन नियंत्रण किया जा सकता है। जुकीनी को आप सब्जी या सूप किसी भी रूप में आहार में शामिल कर सकते हैं।
जुकीनी ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। जुकिनी में बीटा-कैरोटीन नामक पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव पाए जाते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं इसलिए जुकीनी को ह्रदय के लिए लाभकारी माना जाता है। जुकिनी के सेवन से, हृदय से जुड़ी कई बीमारियों के साथ-साथ उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम से भी बचा जा सकता है। इसलिए जुकीनी को आहार में जरूर शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं कुछ इस तरह से रखें अपने दिल का ख़्याल
लगातार आँखों में स्ट्रेन पड़ने से और उम्र के साथ -साथ आँखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। आंखों की रोशनी को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए विटामिन्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन लाभदायक होता है। ऐसे में जुकीनी को अपने आहार में शामिल करना भी आँखों की रोशनी को ठीक बनाए रखने में मदद करता है। एक शोध में इस बात का उल्लेख किया गया है कि ल्यूटिन और जेक्सैथीन युक्त सब्जियां, बढ़ती उम्र के साथ होने वाले नेत्र रोग के जोखिम से बचाने का काम कर सकती हैं। जुकिनी भी ल्यूटिन और जेक्सैथीन तत्वों से समृद्ध होती है। इसलिए इसका सेवन आंखों के लिए फायदेमंद है।
मधुमेह को नियंत्रित करने में जुकिनी सहायक भूमिका निभा सकती है। चूंकि जुकीनी कार्बोहइड्रेट तत्वों से भरपूर होती है और कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसलिए जुकीनी काफी हद तक मधुमेह नियंत्रण में सहायक है।
जुकिनी शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर मात्रा में पाई जाती है और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। जुकिनी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है। यदि किसी व्यक्ति को बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो उसे जुकीनी का सेवन करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: चौलाई की पत्तियों के सेहत से जुड़े अद्भुत फायदे, सर्दियों की डाइट में जरूर करें शामिल
पाचन तंत्र को सुचारु रखने में और उसे बढ़ावा देने में जुकिनी खाना फायदेमंद है। चूंकि जुकीनी में भरपूर मात्रा में फाइबर तत्व मौजूद होते हैं इसलिए इसका सेवन पाचन तंत्र को सुचारु रूप से चलाए रखने में मदद करती है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र किसी भी व्यक्ति को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। जुकीनी का सेवन इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है और कई बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
आहार में जुकीनी को शामिल करने से रक्तचाप को काफी हद तक नियंत्रण में रखा जा सकता है। यह खास प्रकार की डाइट होती है, जो उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए बनाई गई है। इसका किसी भी रूप में सेवन रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए लाभकारी है। जुकीनी में पोटैशियम युक्त खाद्य पदार्थ मौजूद होते हैं। पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मुख्य भूमिका निभाता है। इसलिए इसका सेवन किसी न किसी रूप में जरूर करें।
जुकीनी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। विटामिन सी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाए रखने में मदद करती है। विटामिन सी कोलेजन का निर्माण करता है त्वचा के रंग को बनाए रखने में मदद करता है। जुकीनी के सेवन से कोलेजन निर्माण में सहायता मिलती है जो त्वचा की रंगत को संवारने में मदद करती है।
कई स्वास्थ लाभों से भरपूर जुकीनी को किसी न किसी रूप में अपनी डाइट में शामिल करें, लेकिन यदि आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई अन्य समस्या है तो इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।