herzindagi
how to eat red grapes for health

लाल अंगूर खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आजमा कर देखिए

लाल अंगूर एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों का खजाना है। इस एक फल से आपकी कई तरह की समस्याएं कम हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-13, 16:58 IST

How Beneficial Are Red Grapes: हरे और काले अंगूर तो आप सबने ही खाए होेगे। लेकिन क्या आपने कभी लाल अंगूर का स्वाद चखा है? जी हां ये अंगूर की बहुत ही खास तरह की वैरायटी है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। ये पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन के, फोलेट, कॉपर, पोटेशियम, और भी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आज हम लाल अंगूर खाने से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जानते हैं लाल अंगूर खाने के क्या फायदे हैं।

लाल अंगूर खाने से क्या फायदे होते हैं? (How much red grapes is healthy)

How beneficial are red grapes

हाई बीपी

लाल अंगूर में पोटेशियम  पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इस लिहाज से ये बीपी की समस्या में फायदा पहुंचा सकता है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर के स्वास्थ्य स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक पोटेशियम मुख्य रूप से आपकी धमनियों और नसों को फैलाने में मदद करके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करत है। वहीं ये सोडियम को बाहर निकालने और धमनियों को नैरो होने रोकने में मदद कर सकता है। हाई बीपी वाले मरीज को अपनी डाइट में लाल अंगूर को शामिल करना चाहिए।

वेट लॉस

वेट लॉस जर्नी में भी लाल अंगूर को डाइट में शामिल करें। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस कराता है।इससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। इसके अलावा इसमें रेस्वेराट्रोल नाम का कंपाउंड पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज

लाल अंगूर के सेवन से डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है। दरअसल इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है इससे ब्लड शुगर प्रभावित नहीं होता है।

Why is grapes a superfood

क्रोनिक बीमारियों से बचाव

लाल अंगूर में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये ऐसे यौगिक है जो फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ने में मदद करते हैं। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, डायबिटीज (डायबिटीज कंट्रोल कर सकता है ये फल), कैंसर और हृदय रोग सहित कई कई क्रोनिक बीमारियों से बचाव होता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

लाल अंगूर विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है ऐसे में ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बना कर बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण( वायरल संक्रमण से कैसे बचे) से लड़ने में मदद कर सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचाव हो सकता है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो लाल अंगूर को डाइट में शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-घर में कोई नहीं खाता हरी सब्जियां तो इन ट्विस्ट के साथ करें उसे सर्व

दिल और ब्रेन फंक्शन इंप्रूव करें

एक्सपर्ट के मुताबिक इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल नाम का कंपाउंड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी फायदेमंद है।ऐसे आपको दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। वहीं ये ब्रेन फंक्शन को भी इंप्रूव करता है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है जिसका आपके ब्रेन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-फल खाने के ये 3 गोल्डन रूल्‍स अपनाएंगे तो मिलेगा पोषण

 अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।