ब्लोटिंग दूर करने में मदद करेगा यह देसी नुस्खा

अगर आपको अक्सर पेट दर्द, गैस और ब्लोटिंग परेशान करती है, तो इसे दूर करने में यह देसी नुस्खा असरदार है। डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में एक्सपर्ट की बताई यह चाय बेहद फायदेमंद है।
image

इनडाइजेशन आजकल एक आम समस्या बन गई है। खाने के सही तरह से न पचने पर गैस, कब्ज, अपच, बदहजमी और ब्लोटिंग हो सकती है। कई लोगों को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा परेशान करती हैं। वहीं, कुछ लोग भारी खाना भी आराम से पचा पाते हैं। डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों के पीछे कई कारण हो सकते हैं। नींद पूरी न होना, लाइफस्टाइल का अनियमित होना और स्ट्रेस भी डाइजेशन को खराब कर सकता है। अगर आपको खाने के बाद अक्सर गैस हो जाती है या पेट भारी लगने लगता है, तो किचेन में मौजूद एक मसाला आपके लिए बेहद फायदेमंद है। हम अजवाइन की बात कर रहे हैं। लगभग सभी भारतीय घरों में अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको गैस और ब्लोटिंग अक्सर परेशान करती है, तो अजवाइन की चाय को डाइट का हिस्सा बनाएं। इसके फायदों के बारे में एक्सपर्ट से जाते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कौर दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह डाइटिशियन और हार्मोन हेल्थ कोच हैं।

ब्लोटिंग दूर करने के लिए पिएं अजवाइन की चाय

  • How to remove gas from stomach during periods
  • अजवाइन डाइजेशन को बेहतर बनाती है। इससे गैस, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी दिक्कतों में आराम मिलता है।
  • अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं। अगर आपके पेट में गैस है और इसकी वजह से पेट दुख रहा है, तो इसे डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • अजवाइन शरीर को डिटॉक्स करती है और इससे मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त होता है। इस चाय को पीने से अपच दूर होती है और डाइजेशन में सुधार होता है।
  • अगर आप लगातार कुछ दिनों तक अजवाइन की चाय पिएंगी, तो डाइजेशन अपने आप ठीक होने लगेगा।
  • अजवाइन में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह गट हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है।
  • अजवाइन की चाय, वजन कम करने में भी मदद कर सकती है। यह चाय बाउल मूवमेंट को रेगुलर करती है। इसे पीने से पेट दर्द भी दूर होता है।

यह भी पढ़ें-Dil Se Indian: पेट की गैस और ब्लोटिंग दूर करने लिए सुबह खाली पेट पिएं यह चाय

अजवाइन की चाय कैसे बनाएं?

ajwain for bloating

सामग्री
अजवाइन- 1 टीस्पून
पानी- 2 कप

विधि

  • एक पैन में पानी और अजवाइन डालें।
  • इसे आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे छानकर गर्म ही पिएं।
  • आपको गैस और ब्लोटिंग में राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- खाना खाते ही फूलने लगता है पेट? इस असरदार देसी नुस्‍खे से ब्‍लोटिंग दूर भगाएं


ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में अजवाइन रामबाण है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP