गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। चुभती धूप से राहत पाने के लिए लोग कपड़ों से लेकर खान-पान में बदलाव लाते हैं। इस मौसम में लोग कॉटन के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। वहीं चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग खान-पान को लेकर बेहद कॉन्शियस रहते हैं। अगर आप भी इस मौसम में अपने डाइट का खास ध्यान रखेंगे, तो आप इसके नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जिससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने बताया है कि ये सुपरफूड्स न केवल आपको ठंडक देंगे बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
दही में गुड बैक्टीरिया और प्रोटीन पाया जाता है जो कि सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मियों के मौसम में दही को आप लस्सी और छाछ के रूप में पी सकते हैं। इसके अलावा दही और पुदीने की चटनी भी बना सकते हैं। दही पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है।
गर्मियों के दिनों में ठंडक के लिए पुदीना का सेवन करना चाहिए। पुदीना की तासीर ठंडी होती है। जिससे गर्मी से राहत मिलती है। पुदीना को आप कई तरह से खा सकते हैं। इसे चटनी और शरबत के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र भी बेहतर बना रहता है।
गर्मियों में शाम की भूख को शांत करने के लिए आप मूंग दाल स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन और खनिज पाया जाता है जिससे आप एनर्जेटिक बने रहेंगे। (मूंग दाल स्प्राउट्स के फायदे)
गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप से बचने के लिए नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। रोजाना एक गिलास नारियल पानी का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि पेट को ठंडा रखता है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। (नारियल पानी के फायदे)
गर्मियों में तरबूज का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर को ठंडक मिलती है। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है जिससे पेट भी ज्यादा समय के लिए भरा रहता है। तरबूज को आप चटनी के रूप में भी खा सकते हैं। इसकी चटनी बनाने के लिए काली मिर्च, नमक और चाट मसाला का यूज कर सकती हैं। (तरबूज खाने के फायदे)
इसे जरूर पढ़ेंःExpert Tips: 30+ महिलाएं 20 का दिखने के लिए ये 5 सुपरफूड खाएं
संतरा में पोटेशियम पाया जाता है। गर्मियों में ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर से काफी मात्रा में पोटेशियम निकल जाता है। ऐसे में शरीर में पोटेशियम लेवल को बनाए रखने के लिए पोषक तत्व का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में संतरा को शामिल कर सकती हैं। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो कि सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसको खाने से चेहरे पर ग्लो आता है।
इसे जरूर पढ़ेंःअच्छी हेल्थ और सुंदर त्वचा के लिए जरूरी है ये 4 सुपरफूड, डाइट में करें शामिल
गर्मियों के मौसम में अपनी डाइट में सत्तू को जरूर शामिल करें। इसे खाने से ठंडक मिलती है। सत्तू को आप शबरत और पराठा दोनों तरह यूज कर सकते हैं। सेहत और स्वाद दोनों के लिए यह फायदेमंद है। सत्तू का शबरत बनाने के लिए एक गिलास पानी लें। इसमें एक बड़ा चम्मच सतु मिला लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस और नमक मिलाकर इसका सेवन करें।
गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए खीरे का जरूर सेवन करें। इससे शरीर हाइड्रेट बना रहता है। खीरे को आप सलाद के तौर पर खा सकते हैं। इसके अलावा आप खीरा का रायता का सेवन भी कर सकते हैं। खीरा बच्चों से लेकर बड़े लोगों को पसंद आता है।
गर्मियों के मौसम में इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।