पीरियड्स में महिलाओं के लिए ब्लड फ्लो का सामान्य होना बहुत जरूरी है। अगर आपको हैवी फ्लो की वजह से हर घंटे पैड बदलने की जरूरत पड़ती है, तो यह भी सही नहीं है। वहीं, अगर आपको पीरियड्स 1-2 दिन के लिए आते हैं या पीरियड में फ्लो बहुत कम आता है, तो इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये दोनों की बातें शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की तरफ इशारा करती हैं। हर महिला के मेंस्ट्रुअल साइकिल में ब्लड फ्लो अलग-अलग हो सकता है। लेकिन, अगर फ्लो बहुत कम या बहुत अधिक है, तो यह सही नहीं है। अगर आपको Scanty Periods होते हैं, तो डाइट में इन 7 चीजों को शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पीरियड्स के दिनों में कम फ्लो आता है, तो जरूर खाएं ये चीजें ( How can I improve my scanty period)
- डाइट में रोजाना 5-7 मुनक्के शामिल करें। इससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी दूरहोती है और शरीर को ताकत मिलती है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको पीरियड के दिनों में फ्लो कम आता है या पीरियड्स सिर्फ 1-2 दिन के लिए ही होते हैं, तो चेस्टबेरी टी पिएं। इससे प्रोलैक्टिन रेगुलेट होता है और एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल कम होता है।
- ब्रॉकली भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें विटामिन-सी होता है। यह एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज्म में सहायता करती है और इसे खाने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।
- सर्दियों में आने वाली शकरकंदी विटामिन-ए से भरपूर होती है और पीरियड फ्लो को सुधारने में मदद कर सकती है। इससे प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के प्रोडक्शन में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-30 साल की उम्र से पहले पीरियड फ्लो में होने लगते हैं ये बदलाव
- पपीते में पपैन नाम का एंजाइम होता है। यह एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को रेगुलेट करने में मदद करता है। पपीता, कई बार पीरियड्स को जल्दी लाने में भी मदद कर सकता है।
- तिल के बीजों में विटामिन-ई और मैग्नीशियम होता है। ये मेंस्ट्रुअल फ्लो को रेगुलेट करने में सहायक हैं। आप डाइट में तिल और गुड़ के लड्डू को शामिल कर सकती हैं।
महिलाओं की हेल्थ के लिए, पीरियड्स का सही समय पर होना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों