herzindagi
image

सुबह के वक्त पिएं ये 5 तरह की ड्रिंक्स, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

दिन की शुरुआत में अगर आप कुछ ड्रिंक्स का सेवन करें तो आपकी कई समस्याओं का हल हो सकता है। आइए जानते हैं सुबह के वक्त , गिलोय, मेथी, हल्दी और मोरिंगा वॉटर पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-30, 16:17 IST

एक कहावत है, "हेल्थ इस वेल्थ" यह कहावत एकदम सटीक है, जिस तरह से इन दोनों बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, इन्हें ठीक करने के लिए आप कितने ही पैसे क्यों ना खर्च कर लें बीमारी पीछा नहीं छोड़ती। यही वजह है कि आजकल सेहतमंद रहने के लिए लोग नेचर और नेचुरल चीजों पर काफी ज्यादा निर्भर रहते हैं। सुबह के वक्त ऐसी ड्रिंक्स पीते हैं जिससे शरीर को फायदा मिले। लोग नए नए ड्रिंक्स को ट्राय कर सेहत में सुधार करना चाहते हैं। ऐसे में हम भी आपके साथ आज ऐसी ही कुछ हेल्थी ड्रिंक्स के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं जिन्हें सुबह सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को जबरदस्त फायदे होंगे।इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।

सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 5 ड्रिंक्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • मोरिंग का पानी पिएं, मोरिंगा आयरन से भरपूर होता है और इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है। जो शरीर में बेहतर आयरन अवशोषण के लिए जाना जाता है। जिन महिलाओं के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें इसका सेवन करना चाहिए।
  • गिलोय को आयुर्वेद में आम्रपल्ली के नाम से जाना जाता है। यह एक एंटी इंफ्लेमेटरी जड़ी बूटी है। इसमें एंटीपाइरेटिक और इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण होते हैं। आप गिलोय का पानी पी कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं। गिलोय का सेवन सूजन को काम करता है वायरल बुखार के इलाज में भी मददगार है।
  • मेथी के दोनों का पानी पीने से भी सेहत को काफी फायदा होता है। मेथी के दोनों में घुलनशील फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को धीमा करता है। मेथी के दाने हृदय हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं या सूजन को काम करके हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें-हर महीने पीरियड्स का समय पर न आना बढ़ा देता है आपका स्ट्रेस? इस देसी चाय से रेगुलर हो सकती है साइकिल

 health drinks morning

  • काली मिर्च और हल्दी का पानी पीना भी फायदेमंद होता है। हल्दी में एक्टिव कंपाउंड कर्क्यूमिन होता है जो शरीर में सूजन को कम करता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।
  • हरी इलायची का पानी पीने से भी आपको फायदा हो सकता है। यह पाचन को उत्तेजिक करती है, पेट में ऐंठन को कम करती है, और पेट की आंतरिक परत को शांत करती है। एसिडिटी को नियंत्रित करने में मदद करती है ।

यह भी पढ़ें-महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये सुपरफूड्स, रोजाना करें डाइट में शामिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।