गुलकंद पान भारत में बहुत फेमस है। ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद इसका लुफ्त उठाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सुंदर गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद आपकी हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। विशेष रूप से यह आपका तनाव मिनटों में दूर कर सकता है? ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कूलिंग गुण मौजूद होते है। गुल का अर्थ है फूल और कंद का मतलब अरबी में मिठास होता है और यह गुलाब की पंखुड़ियों को धीरे-धीरे धूप में पकाकर बनाया जाता है। गर्मियों में इसका सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है।
इसे जरूर पढ़ें: 40 की उम्र के बाद महिलाओं को डाइट में क्यों शामिल करनी चाहिए ये 6 चीजें, जानिए
गुलकंद में मौजूद कूलिंग गुण शरीर की गर्मी जैसे कि सुस्ती, खुजली, बदन दर्द, थकान के साथ-साथ जलन के साथ उत्पन्न होने वाली बीमारियों का इलाज करने के लिए इसे परिपूर्ण बनाते हैं जो कि आप गर्मियों में हथेलियों और तलवों में महसूस करते हैं। अगर आपको गर्मियों में सनस्ट्रोक या नाक बहने का डर है, तो बाहर निकलने से पहले 2 चम्मच गुलकंद खाएं। आयुर्वेद पित्त दोष के कारण उत्पन्न होने वाली सभी बीमारियों के इलाज के लिए गुलकंद का सेवन करने की सलाह देता है।
गुलकंद पेट में एसिडिटी/ गर्मी को कम करता है, आंतों के अल्सर और सूजन का इलाज करता है और लिवर को मजबूत करता है। यह भूख और पाचन में सुधार करता है। बच्चों और बड़े कब्ज की समस्या के लिए इसका सेवन कर सकते हैं और साथ ही यह एक हल्का रेचक भी है।
गुलकंद आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जी हां गुलकंद सूजन और आंखों की रेडनेस को कम करने, मुंह के छालों का उपचार करने और रेगुलर इसे खाने से आप अपने मसूड़ों और दांतों को भी मजबूत बना सकती हैं। इसके अलावा यह पिंपल्स जैसे त्वचा के प्रॉब्लम्स को भी ठीक करता है और त्वचा को दाग-धब्बे रहित बनाता है।
क्या आपको भी पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग, अनियमित ब्लीडिंग या ल्यूकोरिया की समस्याओं का सामना करना पड़ता है? तो इसका इलाज गुलकंद हैं। जी हां रेगलुर गुलकंद की 1 चम्मच खाने से आप इन सभी समस्याओं से आसानी से बच सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Diet Tips: रोजाना सिर्फ '2 भीगी' अंजीर खाने से '1 महीने' में दूर होंगी आपकी ये 7 बीमारियां
एक सबसे अच्छा टॉनिक, गुलकंद तनाव कम करता है, हार्ट और सेंट्रल नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है। गुलकंद शरीर के मूल तत्वों या ऊतकों को मजबूत करता है, जो प्लाज्मा, ब्लड, मसल्स, फैट, बोन और बोन मैरो हैं।
सेलिब्रिटी रुजुता दीवेकर ने भी हैंगओवर के लिए गुलकंद की सिफारिश की है! ऐसा कहते हुए उनके ट्वीट पर एक नजर:
The only time that alcohol is healthy is when it is not consumed. But if you must drink it, here's what you can do -
— Rujuta Diwekar (@RujutaDiwekar) August 9, 2018
1. Eat dinner before you drink
2. Drink water between 2 drinks
3. Don't drive when drunk
4. Start the next day with a tsp of gulkand
Issued in public interest.
शराब के हेल्दी होने का एकमात्र समय है जब इसका सेवन नहीं किया जाता है। लेकिन अगर आपको इसे पीना है, तो आप इन चीजों को कर सकते हैं -
इसके फायदे पाने के लिए आपको बस दिन में 2 बार इसकी एक चम्मच लेनी हैं। आप चाहे तो इसे लस्सी, जूस, मिल्कशेक, आइसक्रीम या गुलाब की चाय में मिला सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।