
45 के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव धीरे-धीरे शुरू हो जाते हैं। हार्मोनल बदलाव, डाइजेशन की स्पीड कम होना, हॉट फ्लैशेस और मसल्स और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सही डाइट और छोटे-छोटे नेचुरल बदलाव आपकी हेल्थ को लंबे समय तक मजबूत और संतुलित बनाए रख सकते हैं। अगर आप हेल्दी एजिंग चाहती हैं, तो अपनी डेली लाइफ में ये 3 चीजें जरूर शामिल करें। इनके बारे में मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।
45 की उम्र के बाद शरीर में एनर्जी का लेवल कम हो जाता है। ऐसे में आप डाइट में खजूर और घी शामिल करने से मदद मिल सकती है। इन दोनों चीजों को खाने से शरीर को दिनभर नेचुरल एनर्जी बनी रहती है, हार्मोनल बैलेंस सही रहता है और कमजोरी और थकान कम होती है। साथ ही ये दोनों चीजें त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होती हैं।

बढ़ती उम्र में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे खाना अच्छी तरह से नहीं पचता है और पेट में गैस बनने लगती है। जीरा और सौंफ का पानी पीने से पाचन तंत्र हल्का और मजबूत बनता है, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी से राहत मिलती है और शरीर डिटॉक्स होता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म बेहतर बनता है।

तिल कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। जोड़ों के दर्द और कमजोरी को कम करने में भी मदद करते हैं। साथ ही हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं और स्किन और बालों को पोषण देते हैं।

यह भी पढ़ें- Anti Ageing Diet: उम्र से जवां दिखने के लिए कोलेजन सप्लीमेंट्स नहीं, इन देसी फूड्स की लें मदद
हेल्दी एजिंग का असली सीक्रेट यही है। छोटी-छोटी आदतें ही बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स को आने से रोक सकती हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।