herzindagi
how to stop grey hair permanently

White Hair: बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, उम्र से पहले सफेद नहीं होंगे बाल

White Hair: न्यूट्रिशन की कमी के कारण, आजकल कम उम्र में ही लोगों में सफेद बालों की समस्या देखने को मिल रही है। इसे रोकने के लिए बचपन से ही बच्चों की डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-20, 12:55 IST

उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन अगर कम उम्र में बाल सफेद हो जाएं, तो ये किसी को पसंद नहीं आता है। सफेद बाल न केवल लुक्स को खराब करते हैं, बल्कि ये शरीर में कई तरह के न्यूट्रिशन्स की कमियों की तरफ भी इशारा करते हैं। बालों के उम्र से पहले सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें स्ट्रेस, खाने में पोषक तत्वों को कमी और अनुवांशिक कारण शामिल हैं। सफेद बालों में मेलेनिन की कमी और पिगमेंटेशन होता है। आजकल, अनियमित जीवनशैली और शरीर तक सही पोषक तत्व न पहुंचने के चलते, बच्चों में भी सफेद बाल देखने को मिल रहे हैं। इससे बचने के लिए बच्चों की डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे समय से पहले उनके बाल सफेद नहीं होंगे। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

आंवला

amla for white hair

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए डाइट में आंवला को शामिल करना चाहिए। आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह सफेद बालों को कम करता है। आप आंवला को पाउडर, फल या फिर जूस के तौर पर ले सकती हैं। इसके जूस को गुनगुने पानी में सुबह खाली पेट लें। इसके अलावा इसे आप तेल में भी मिलाकर लगा सकती हैं।

तिल

काले तिल मेलानिन प्रोड्यूस करने में मदद करता है। बालों और स्किन के कलर के लिए मेलानिन जिम्मेदार होता है। आप इसके तिल या लड्डू खा सकती हैं। इसे आप खाने के बाद मुखवास के तौर पर भी ले सकती हैं। तिल के बीजों को आप रोटी के आटे में भी मिला सकती हैं। तिल के तेल में विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। यह तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों को सफेद होने से रोकता है। 

काली किशमिश

काली किशमिश या मुनक्का आयरन का पॉवर हाउर होता है। इसमें विटामिन सी भी अधिक मात्रा में होता है। यह बालों को सही न्यूट्रिशन देता है और मिनरल्स के जल्दी अब्जॉर्बशन में मदद करता है। समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाने और बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए यह फायदेमंद है। रोज सुबह 5 भीगे हुए मुनक्के खाएं।

यह भी पढ़ें- बालों को झड़ने से रोकने के लिए डाइट में ऐसे करें दालचीनी को शामिल

करीपत्ता

curry leaaves for white hair

करी पत्ता विटामिन ए, बी, सी और विटामिन बी12 से भरपूर होता है। इसमें आयरन और कैल्शियम भी अधिक मात्रा में होता है। यह बालों को झड़ने और समय से पहले सफेद होने से रोकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। आप 5-10 करी पत्तों को पानी में भिगाएं और इस पानी को पिएं। आप आंवला- करी पत्ते की चटनी भी बच्चों को दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की चर्बी को कम करने के लिए रामबाण है यह 1 पत्ता

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।