दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको हड्डियों को मजबूती देने के लिए दूध को तीन तरह से डाइट में शामिल करने की जानकारी दे रहे हैं, इससे इसका स्वाद भी बढ़ता है और पोषक मुल्य भी बढ़ जाता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट बिन्नी चौधरी जानकारी दे रही हैं।
दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन डी, पोटेशियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। आप दूध में हल्दी मिलाकर पीते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिलता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो जोड़ों के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह दर्द से राहत दिलाता है। हड्डियों के ऊतकों को होने वाले नुकसान को ठीक करने में मदद करता है। यह गठिया जैसी समस्या में फायदा पहुंचाता है।
एक गिलास दूध को पैन में डालें, इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर उबाल लें। अब आप सिप-सिप करके इसका सेवन कर लें।
हड्डियों की मजबूती के लिए खजूर वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। खजूर और दूध दोनों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
इसके लिए आप एक पैन में एक गिलास दूध डाल दें, अब इसमें दो खजूर डाल दें, इसे अच्छी तरह से उबाल लें, दूध का रंग बदल जाए तो इसे आप गिलास में निकाल कर थोड़ा ठंडा कर लें।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज में जरूर खाएं यह पहाड़ी सब्जी, मिलेगा फायदा
दूध में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है,जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है, मखाना भी कैल्शियम से भरपूर होता है, यह संयोजन हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से मखाना और दूध का सेवन हड्डियों की संरचना को बनाए रखता है।
यह भी पढ़ें-कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए नाश्ते में खाएं यह टेस्टी रेसिपी
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।