herzindagi
best places to eat in andheri

मुंबई स्थित अंधेरी की इन जगहों पर मिलता है लजीजदार भोजन

अगर आप अंधेरी के आसपास हैं, तो एक बार इन जगहों पर जाकर खाने का लुत्फ जरूर उठाएं।
Editorial
Updated:- 2021-08-24, 16:35 IST

मुंबई एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको घूमने-फिरने से लेकर खाने-पीने के लिए काफी कुछ मिलेगा। देश के सबसे बड़े महानगरों में से एक मुंबई शहर सिर्फ अपने लाइफस्टाइल या नाइट लाइफ के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां का खानपान भी बेहतरीन है। वड़ा पाव से लेकर पावभाजी, मुंबई में एक अलग ही स्टाइल में मिलती है। सपनों का यह शहर काफी बड़ा है और अगर आप एक दिन के लिए मुंबई में हैं तो शायद आपके लिए वहां पर सब कुछ देख पाना या वहां के बेस्ट फूड का स्वाद चख पाना थोड़ा मुश्किल हो।

इसलिए आज हम आपको मुंबईके अंधेरी में खाने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो किसी भी फूडी की क्रेविंग को आसानी से शांत कर सकती हैं। अंधेरी में आपको घूमने की जगहें तो मिलेंगी, लेकिन साथ ही यहां पर घूमने के दौरान खाने-पीने में भी बहुत मजा आएगा। तो चलिए जानते हैं अंधेरी की कुछ ऐसी ही बेहतरीन जगहों के बारे में-

D:OH! All Day Dining

foods to eat at andheri mumbai

अगर आप अपने कॉलेज के दिनों में वापिस लौट जाना चाहती हैं तो एक बार यहां पर होकर आएं। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर आकर आपको काफी अच्छा लगेगा। यहां पर आप बेहतरीन नाश्ता मैक एन चीज़, सैंडविच व प्लेटर्स का आनंद ले सकती हैं। इसके अलावा आप यहां पर डम्पलिंग का लुत्फ जरूर उठाएं।

Tanjore Tiffin Room

foods to eat at andheri mumbai ()

वर्सोवा के साउथ इंडियन रेस्त्रां में ना सिर्फ आपको खाना बल्कि इंटीरियर भी बेहतरीन है। यह अंधेरी के बेहतरीन रेस्त्रां में से एक है। अगर आप यहां जा रही हैं, तो पेपर चिकन, फ्राई प्रान, फिल्टर कॉफी, अप्पम, मालाबारी परांठा जरूर ट्राई करें। यह दोपहर 12 बजे खुलता है। यह वर्सोवा में एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए।

Grandmama’s Cafe

foods to eat at andheri mumbai grandmamma

यह अंधेरी में जुहू तारा रोड पर समुद्र तट के ठीक सामने है। यह एक ऐसी जगह है, जहां पर अगर आप नहीं गई तो समझ लीजिए कि आप अंधेरी में एक बेस्ट जगह का स्वाद चखने से रह जाएंगी। यह एक old-school place की तरह है, जहां पर ग्रीन चेकर्ड टेबल क्लॉथ बिछे हुए दिखेंगे। यह इस जगह की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाते हैं। अगर आप यहां जा रही हैं तो यहां का मसाला आमलेट, टर्किश एग, बेक्ड बीन्स ऑन टोस्ट, कूसकूस उपमा व बेक्ड टार्टलेट जरूर चखकर आएं।

इसे जरूर पढ़ें-मुम्बई में हैं तो एक बार इन चीजों का भी जरूर उठाएं लुत्फ

Independence Brewing Co.

foods to eat at andheri mumbai ()

अगर आप अंधेरी में ब्रंच के लिए एक बेहतरीन जगह की तलाश कर रही हैं तो इंडिपेंडेंस ब्रूइंग कंपनी में आपको यकीनन जाना चाहिए। आप वहां पर बेल्जियम वाइट, ऑक्टेबरफेस्ट मर्ज़ेन, नाइट्रो पोर्टर, ऐप्पल बीयर का स्वाद चख सकती हैं। नाचोज़, ब्रुशचेतस, पनीर कोलीवाड़ा, स्टफ मशरूम, फ्राईड कालामारी व अन्य कई फूड आइटम भी काफी टेस्टी हैं।

इसे जरूर पढ़ें- मुंबई के इन 8 रेस्त्रां में अक्सर दिखते हैं बॉलीवुड सेलेब्स

Stomach II

foods to eat at andheri mumbai ()

अगर आप चाइनीज फूड खाने की शौकीन हैं तो आपको यहां पर जाना चाहिए। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मौजूद इस रेस्त्रां में आपको बेहद सस्ते दामों में डिलिशियस चाइनीज फूड खाने को मिलेगा। अगर आप दो लोग हैं और यहां जा रही हैं तो आपको 800 रुपये का खर्चा आएगा। आप यहां पर चिल्ली चिकन ड्राई, स्प्रिंग रोल, चिली पनीर, मन्चाउ सूप आदि का स्वाद चख सकती हैं।

अब आप अंधेरी के आसपास हैं, तो इन जगहों का रुख करें और स्वादिष्ट डिशेज का आनंद लें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।