Gujarat Hidden Places: गुजरात देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। यह खूबसूरत राज्य इरामात, महल और मंदिरों के अलावा समुद्री तटों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
गुजरात सिर्फ ऐतिहासिक शहरों और रण ऑफ कच्छ के लिए ही नहीं, बल्कि पहाड़ और घने जंगलों के लिए भी जाना जाता है। यहां स्थित पहाड़ और घने जंगलों की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि मानसून में घूमना कई लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं होता है।
गुजरात में स्थित पोलो फॉरेस्ट भी एक ऐसा जंगल है, जिसकी खासियत जानने के बाद आप भी मानसून में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
पोलो फॉरेस्ट यानी पोलो वन की खासियत बताने से पहले आपको यह बता देते हैं कि यह गुजरात में कहां है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के विजय नगर के आभापुर गांव के पास यह वन है।
पोलो फॉरेस्ट करीब 400 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो मानसून में हर साल हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। आपको यह भी बता दें कि गुजरात की राजधानी गांधीनगर से इस वन की दूरी करीब 129 और अहमदाबाद से से करीब 147 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें: Vadodara Travel: वड़ोदरा के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
पोलो फॉरेस्ट की खासियत इस कदर प्रचलित है कि यहां सर्फ स्थानीय ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बड़े-बड़े पेड़-पौधे और हरियाली इस वन की खूबसूरती के चार चांद लगाने का काम करती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।
पोलो फॉरेस्ट सिर्फ अपनी हरियाली या चट्टानों के लिए ही नहीं, बल्कि इस वन में मौजूद प्राचीन महल और मंदिर भी सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। शांतिप्रिय लोगों के लिए यह वन टॉप डेस्टिनेशन के रूप में काम करता है। मानसून में इस जंगल की खूबसूरती चरम पर होती है। (गुजरात में घूमने की बेस्ट जगहें)
पोलो फॉरेस्ट में ऐसी कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जी हां, इस वन में स्थित हरनव बांध, प्राचीन शिव मंदिर और जैन मंदिर जैसे स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां 16वीं शताब्दी में निर्मित कई भवन भी मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पोलो फॉरेस्ट में ऐसे कई पॉइंट भी मौजूद हैं, जहां से आप पूरे जंगल की खूबसूरती को करीब से निहार सकते हैं। जैसे- पोलो फॉरेस्ट व्यू पॉइंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। (गुजरात की 9 ऐतिहासिक जगहें)
पोलो फॉरेस्ट सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि कई एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। जी हां, पोलो वन में आप ट्रेकिंग से लेकर रॉक क्लाइम्बिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
पोलो फॉरेस्ट में सिर्फ सर्दी और गर्मी में भी नहीं, बल्कि मानसून में भी कई लोग एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस पूरे वन में बहने वाली हरनव नदी में आप मछली पकड़ने का भी काम कर सकते हैं। जंगल के बगल से स्थित वनज बांध को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Friendship Day 2024: ट्रिप पर खींची तस्वीरें रहेंगी यादगार, फ्रेंडशिप डे पर कर्नाटक की इन शानदार जगहों पर पहुंचें
पोलो फॉरेस्ट आप आसानी से पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि गांधीनगर से इस वन की दूरी करीब 129 और अहमदाबाद से करीब 147 किमी की दूर है। इन दोनों ही जगहों से लोकल बस या टैक्सी लेकर विजय नगर पहुंचकर पोलो फॉरेस्ट जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
[email protected],gujarattourism.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।