Why Palamu Is So Famous: झारखंड देश का एक प्रमुख और खूबसूरत राज्य है। झारखंड को साल 2000 में बिहार से अलग करके बनाया गया था। इस खूबसूरत राज्य को 'वनों की भूमि' के नाम से भी जाना जाता है।
झारखंड में ऐसी कई शानदार और बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जहां सिर्फ देशी नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। जैसे- नेतरहाट हिल्स, वैद्यनाथ धाम , जमशेदपुर और रांची।
झारखंड में मौजूद पलामू भी आजकल चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। आजकल यहां हर दिन दर्जन से भी अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको पलामू की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पलामू की खासियत बताने से पहले आपको यह बता दें कि पलामू झारखंड के डाल्टेनगंज जिले में मौजूद है। यह उत्तर में बिहार राज्य की सीमा के ठीक पास में मौजूद है।
आपको यह भी बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची से पलामू करीब 182 किमी और नेतरहाट से करीब 108 किमी की दूरी पर मौजूद है। पलामू के बारे में यह भी कहा जाता है कि इस शहर को साल 1892 में ब्रिटिश राज के दौरान बसाया गया था।
इसे भी पढ़ें: कश्मीर के नाम से जानी जाती हैं भारत की ये शानदार और अद्भुत जगहें, एक बार आप भी घूम आएं
पलामू शहर अपनी कई खासियतों के लिए जाना जाता है। खासकर, इस शहर की जैव विविधता और शुद्ध वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। इस खूबसूरत शहर को वन प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है।
पलामू शहर को पलामू टाइगर रिजर्व के लिए भी जाना जाता है। इस टाइगर रिजर्व को साल 1974 में बाघ परियोजना के तहत बनाया गया था। यह रिजर्व करीब 980 980 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। पलामू शहर मनमोहक वॉटरफॉल और कई ऐतिहासिक फोर्ट के लिए भी जाना जाता है।
पलामू और इस शहर के आसपास में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। जैसे-
पलामू में स्थित किसी चर्चित जगहों पर घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पलामू टाइगर रिजर्व ही पहुंचते हैं। यह झारखंड का एक ऐसा टाइगर रिजर्व है, जहां आप जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं। इस टाइगर रिजर्व को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। इसके अलावा, पलामू टाइगर रिजर्व में मौजूद सुग्गा बांध झरना जैसी जगह शानदार जगह को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पलामू टाइगर रिजर्व घूमने के बाद आप बेतला नेशनल पार्क का रुख कर सकते हैं। बेतला सिर्फ पलामू का ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का एक प्रसिद्ध पार्क माना जाता है और यहां हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
बेतला नेशनल पार्क कई विलुप्त पेड़-पौधों के साथ वन्य-जीवों का घर माना जाता है। इस पार्क में आप बाइसन, हाथी, बाघ और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों को देख सकते हैं। यहां आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: नवंबर की गुलाबी सर्दी में राजस्थान की इन शानदार और ऐतिहासिक जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
घघरिया वॉटरफॉल पलामू शहर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यह वॉटरफॉल जंगलों के बीच में स्थित है। इस वॉटरफॉल में जब करीब 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा खूबसूरत लगता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। वॉटरफॉल के आसपास ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। घघरिया वॉटरफॉल के अलावा, पलामू फोर्ट और डाल्टनगंज हिल फॉरेस्ट जैसी अन्य शानदार जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@palamu_highlights/insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।