herzindagi
which countries did pm modi visit in the year 2024

Year Ender 2024: इस साल भारत के प्रधानमंत्री ने कतर समेत इन देशों में की यात्रा, घूमने के शौकीन लोग जा सकते हैं यहां

अगर आप नए साल का जश्न मनाने के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो इन देशों की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यहां के नजारे आपके नए साल की शुरुआत को यादगार बना देंगे।
Editorial
Updated:- 2024-12-05, 15:26 IST

दूसरे देशों से अगर संबंध अच्छे बनाने हैं, तो विदेशों की यात्रा करनी होगी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आप देश के प्रधानमंत्री से ले सकते हैं। इस साल प्रधानमंत्री कई देशों की यात्रा पर रहे। यात्रा के दौरान वह वहां के नेताओं द्वारा उनका भव्य रूप से स्वागत तो किया जाता ही है। साथ में इन देशों में रह रहे भारतीय नागरिक भी पीएम मोदी से मिलने के लिए विदेशों में हो रहे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंच जाते हैं। अक्सर पीएम मोदी की विदेश यात्रा की तस्वीरें सामने आती है, जिसके बाद गूगल पर उस देश का नाम ट्रेंड होने लग जाता है। भारतीय भी इन जगहों पर घूमने जाने का प्लान बनाने लगते हैं। अगर आप नए साल का जश्न मनाने का सोच रहे हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाना चाहिए, तो इन देशों में ट्रिप प्लान का सोच सकते हैं।

कतर

PM MODI

साल 2024 में पीएम मोदी इस साल फरवरी के महीने में कतर यात्रा पर पहुंचे थे। यहां पर पीएम 2 दिन की दौरे पर थे। pmindia.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा से जुड़ी जानकारी आप पढ़ सकते हैं। जो लोग नए साल पर कहीं विदेश यात्रा पर घूमने जाना चाहते हैं, उन्हें कतर घूमने जाना अच्छा लगेगा।

 

कतर घूमने के लिए क्यों है खास?

DOHA

यहां की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जगहें आपके ट्रिप को यादगार बना देगी। यह पारंपरिक बाजार भारतीयों को उनकी स्थानीय मंडियों की याद दिलाता है। जैसे कतर राज्य के दोहा में स्थित सोक वक़ीफ नाम से बाजार में यात्रा करना आपको भारत जैसा अहसास करवाएगा। इसके अलावा इस्लामिक आर्ट म्यूजियम भी दुनिया भर की दुर्लभ कलाकृतियां और ऐतिहासिक वस्तुएं देखने को मिल जाएंगी। कतर की राजधानी दोहा के अल जुबरा शहर में स्थित अल जुबारा किला देखना भी आपको अच्छा लगेगा। इस खूबसूरत किले का निर्माण 1938 में हुआ था।

  • सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय नागरिकों को यह देश 30 दिनों के लिए वीजा फ्री यात्रा की सुविधा देता है।

इसे भी पढ़ें- Year Ender 2024: साल 2024 में देश-दुनिया की इन जगहों पर हनीमून मनाने के लिए पहुंचे स्टार्स, पार्टनर के साथ आप भी जा सकते हैं

भूटान

which countries did pm modi visit in the year 2024

फरवरी में कतर की यात्रा के बाद पीएम मोदी मार्च में 2 दिनों के लिए भूटान की यात्रा पर थे। भूटान भी घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। भारतीयों के लिए यह सस्ते देशों में से एक है। अगर आप यहां नए साल पर जश्न मनाने के लिए जा रहे हैं, तो आप 3 से 4 दिनों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इससे आप यहां की फेमस जगहों पर घूमकर वापस आ जाएंगे।

भूटान घूमने के लिए क्यों अच्छा है?

अगर आप यहां घूमने आ रहे हैं, तो एक बार पारो घाटी में घूमने जरूर जाएं। यह भूटान के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्राचीन और शांत मठ, शानदार पेलरी गोएम्बा और उग्येन पेलरी महल की खूबसूरती से आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। पहाड़ों पर बने इस महल को देखने के बाद आप यह सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इसका निर्माण किस तरह किया गया होगा। इसी तरह जकार भी भूटान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। यह अपनी शांतिपूर्ण जलवायु, ठंडी हवा से यह क्षेत्र कई पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर स्थित एक सुंदर मठ को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। भूटान में घूमने के लिए अच्छी जगहें ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

  • भारतीय नागरिकों के लिए भूटान भी वीजा फ्री है, लेकिन यहां पहुंचने के बाद आपको एंट्री फीस देनी होगी।

इसे भी पढ़ें-  Year Ender 2024: सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रही हैं दुनिया की ये खूबसूरत जगहें, आप यहां घूमने गए हैं?

इटली

इटली

G7 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए PM मोदी जून में इटली दौरे पर थे। इटली भी एक सुंदर देश है, जहां घूमना भारतीयों को अच्छा लगेगा। वास्तुकला, स्वादिष्ट भोजन और विविध प्राकृतिक सुंदरता यहां आने के लिए पर्यटकों को मजबूर करती है। नीले समुद्र और रंग-बिरंगे घरों के लिए यह देश प्रसिद्ध है।

इटली घूमने के लिए अच्छा क्यों है?

वेनेस घूमने का सपना तो आपका भी होगा। यह इटली में ही स्थित है। नहरों वाले इस शहर में लोग गोंडोला राइड आपको रोमांस और शांति के अनुभव के लिए जाते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है। इसके अलावा मिलान जिसे इटली का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। यह शहर फैशन और डिजाइन का केंद्र है। अगर आप इटली जा रहे हैं, तो अमाल्फी कोस्ट शहर में भी घूमने जा सकते हैं। नीले समुद्र और रंग-बिरंगे घरों के लिए यह शहर पूरी दुनिया में फेमस है।

  • ध्यान रखें कि यहां पर यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत पड़ेगी।

पौलेंड

पौलेंड

अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य यूरोप के देश पौलेंड में दौरे के लिए पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के पोलैंड दौरे पर थे। पौलेंड एक बेहद खूबसूरत देशों की लिस्ट में गिना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां की इमारते इसे सबसे ज्यादा खास बनाती हैं। इस देश में जाने के बाद आप रंग-बिरंग घरों और इसकी वास्तुकला से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। क्राको सीटी पोलैंड का सबसे ऐतिहासिक और खूबसूरत शहर माना जाता है। यहां वावेल कैसल और ओल्ड टाउन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल है।

  • पौलैंड यात्रा के लिए भी वीजा की जरूरत होती है।

इनके अलावा साल 2024 में पीएम मोदी पीएमब्रुनेई,  सिंगापुर, यूएसए, लाओस, रशिया नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना दौरे पर भी रहें हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, ani

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।