कई लोग कम बजट की वजह से कहीं ट्रिप पर जाने से बचते हैं। अगर वह जा भी रहे हैं, तो कम बजट में यात्रा करने का प्लान बनाते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो महंगा ट्रिप प्लान करना पैसे की बर्बादी समझते हैं, इसलिए वह शहर के आस-पास ही कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। वे चाहते हैं कि पैसा सही जगह पर खर्च हो और अनावश्यक खर्चों से बचा जा सके। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के सोनीपत और पानीपत से यात्रा का प्लान बना रहे लोगों को कुछ लोकेशन के बारे में जानकारी देंगे।
सोनीपत और पानीपत से घूमने कहां जाएं
अगर आप सोच रहे हैं कि आपको केवल 10 हजार में ट्रिप प्लान करना है, तो आप किसी लंबे लोकेशन पर घूमने की बजाय 200 से 300 किमी की दूरी पर स्थित जगहों पर ही घूमने का प्लान बनाएं। क्योंकि इससे आप आसानी से कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
चंडीगढ़ या पंचकूला
एक या दो दिनों का ट्रिप प्लान करने वाले लोगों को लिए यह अच्छा है कि वह चंडीगढ़ या पंचकूला घूमने चले जाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अपने शहर से आपको यहां तक के लिए आसानी से बसें और ट्रेन मिल जाएंगी। सबसे खास बात यह है कि यहां होटल भी ज्यादा महंगे नहीं है, इसलिए आपको परिवार या दोस्तों के साथ रात गुजारने में ज्यादा खर्चा भी नहीं आने वाला है। आप अगर हर महीने ट्रिप प्लान नहीं कर सकते हैं, तो 6 महीने में एक बार शहर के पास ही ही कहीं घूमने जा सकते हैं। यहबच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगहेंहैं।
दिल्ली, नोएडा या गुरुग्राम
सोनीपत और पानीपत वालों के लिए दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम भी अच्छी जगह है। 2 दिन का ट्रिप प्लान आप यहां के लिए कर सकते हैं। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां के लिए आपको ट्रेन और बसें भी मिल जाएंगी। कम बजट में यात्रा प्लान करने वाले लोग इन जगहों पर घूमने का प्लान बना लें। हरियाणा के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
जयपुर और आगरा
अगर आप परिवार के साथ या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जयपुर और आगरा भी बेस्ट है। पानीपत और सोनीपत वाले कम बजट में यहां 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप ट्रेन से यात्रा का प्लान बनाएं, क्योंकि यहां पहुंचने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप साल में एक बार अपने परिवार को यहां घूमने के लिए ले जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों