herzindagi
image

बर्तन धोने के लिए खरीदा है Dishwasher? इस्तेमाल करने से पहले नोट कर लें ये 3 बातें

बाजार में अलग-अलग प्रकार के डिशवॉशर आने लगे हैं। अब ऐसे में लोग कम समय में बर्तन धोने के काम को आसान बनाने के लिए लोग इस इस्तेमाल करने लगें है। अगर आपने अभी नया-नया डिशवॉशर खरीदा है, तो यूज करने से पहले नोट करें ये 3 बातें-
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 15:13 IST

What to do First With New Dishwasher: भागदौड़ भरी जिंदगी को आसान बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के उपकरण का इस्तेमाल करते हैं। इसी क्रम में बर्तन धोने के काम को आसान बनाने के लिए बाजार में अब डिशवॉशर भी आ गया है। पहले जहां लोगों को बर्तन धोने में घंटों का समय लग जाता था। वहीं अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं, तो न केवल कम समय में बर्तन साफ हो जाते हैं बल्कि मेहनत भी कम लगती है। अब ऐसे में अगर आपने हाल ही में अपनी रसोई के लिए नया डिशवॉशर खरीदा है, तो इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है।

कई बार सही जानकारी न होने के कारण हम ऐसे बर्तन अंदर रख देते हैं जो मशीन को नुकसान पहुंचा सकती हैं या फिर बर्तन साफ नहीं हो पाते हैं। आइए लेख में जानते हैं कि डिशवॉशर का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है?

डिशवॉशर में क्या धोएं और क्या नहीं?

Dishwasher usage guide

अगर आपको यह लगता है कि डिशवॉशर में हर तरह का बर्तन धुल सकती हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अब ऐसे में यह जरूर चेक करें कि आपके बर्तन डिशवॉशर सेफ हैं या नहीं।

आमतौर पर कांच, स्टेनलेस स्टील और सिरेमिक के बर्तन इसमें आसानी से साफ हो जाते हैं। लेकिन, तांबे पीतल, लकड़ी के चम्मच या चॉपिंग बोर्ड और नॉन-स्टिक पैन को डिशवॉशर में धुलने से बचें।

मशीन का तेज गर्म पानी और डिटर्जेंट लकड़ी में दरार ला सकता है और नॉन-स्टिक कोटिंग को खराब कर सकते हैं। इसके अलावा, प्लास्टिक के बर्तनों को केवल ऊपरी रैक पर ही रखें ताकि वो पिघले नहीं।

इसे भी पढ़ें- बर्तनों की चिकनाई, जला हुआ हिस्सा चुटकियों में होगा साफ... काम आएगा चावल का पानी

बर्तनों को रखने का सही तरीका

What to do first with a new dishwasher

मशीन के अंदर बर्तनों को उल्टा सीधा न भरें। बर्तनों को इस तरह व्यवस्थित करें कि पानी की बौछारें हर कोने तक पहुंच सकें। बड़े बर्तनों जैसे कड़ाही या थाली को हमेशा नीचे वाली रैक में और किनारों की तरफ रखें ताकि वे बीच में घूमने वाले पंखे को न रोकें।

कटोरिया और गिलास को हमेशा उल्टा करके रखें। ऐसा करने से उनमें गंदा पानी जमा नहीं होता है।

मशीन को कभी भी ओवरलोड न करें। बर्तनों के बीच पर्याप्त जगह होनी चाहिए, जिससे सफाई और सुखाने का प्रोसेस आसानी हो सके।

डिटर्जेंट और साल्ट का सही इस्तेमाल

Dishwasher usage  tips

साधारण लिक्विड सोप या साबुन का इस्तेमाल डिशवॉशर में भूलकर भी न करें। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे बहुत अधिक झाग बनेगा जो मशीन को खराब कर सकता है।

हमेशा डिशवॉशर के लिए बने हुए डिटर्जेंट पाउडर, टैबलेट या जेल का ही प्रयोग करें। अगर आपके यहां खारा पानी आता है, जो बर्तनों पर सफेद दाग छोड़ देता है।

इससे बचने के लिए मशीन के डिशवॉशर साल्ट और बर्तनों में चमक लाने के लिए रिनज एड का इस्तेमाल जरूर करें। यह मशीन के इंटरनल पार्ट्स को जंग और कैल्शियम जमने से भी बचाता है।

इसे भी पढ़ें- सालों पुरानी जंग लगी हुई लोहे की कड़ाही को कैसे चमकाएं? मां ने बताया आसान तरीका

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-Freepik



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।