
बारिश के मौसम में जहां कपड़े सुखाना एक बड़ा टास्क है, वहीं इन्हें धोना भी एक परेशानी बन जाता है। और यह परेशानी वाशिंग पाउडर के जमने की वजह से होती है। दरअसल, इस मौसम में नमी की वजह से आपका वाशिंग पाउडर जम जाता है, जिसकी वजह से कपड़े धोते समय उसे तोड़ने और घोलने में भी काफी परेशानी आती है। साथ ही, ये जमे हुए पाउडर के टुकड़े पानी में अच्छी तरह से घुल नहीं पाते, जिसके कारण कपड़ों पर दाग नजर आते हैं। अगर आपके घर में रखा वाशिंग पाउडर भी जम जाता है, तो इस परेशानी से निजात पाने के लिए हम आपको कुछ स्मार्ट और आसान तरीके बता रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप वाशिंग पाउडर को जमने से बचा सकती हैं और आपको कपड़े धोते समय मेहनत भी कम लगेगी।
चावल की मदद से आप वाशिंग पाउडर को नमी से बचा सकती हैं। चावल पाउडर के अंदर की नमी सोख लेता है और वाशिंग पाउडर के जमने की समस्या को कम करने में उपयोगी है।

वाशिंग पाउडर के डिब्बे में आप एक छोटी कपड़े की पोटली में एक मुट्ठी कच्चे चावल डालकर रख लें और डिब्बे को बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें- वाशिंग मशीन में पानी ड्रेन करते समय आप भी करती हैं ये गलतियां, तो हो सकता है बड़ा नुकसान
वाशिंग पाउडर के जमने की समस्या से निजात पाने के लिए आप सिलिका जेल पैकेट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये नमी को सोखने वाले एजेंट हैं और ये आपको आसानी से मार्केट में या नए जूते के डिब्बों में भी मिल जाते हैं।

सिलिका जेल पैकेट को आप वाशिंग पाउडर के डिब्बे में डाल दें और इसके बाद इस डिब्बे को बंद करके सूखी जगह पर रख लें।
इन आसान और स्मार्ट तरीकों की मदद से आप वाशिंग पाउडर को नमी से बचा सकती हैं, और ऐसा करने से जमने की समस्या पैदा नहीं होगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।