बीटीएस बॉय बैंड दुनिया का सबसे लोकप्रिय बैंड है। इन्होंने अपने म्यूजिक से सिर्फ कोरिया में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में एक क्राांति लाई है। अपने बॉन्ड, म्यूजिक, फैशन सेंस, कल्चर के प्रति सम्मान को लेकर बीटीएस की वाहवाही हर जगह होती है। इनके फैंस को आर्मी कहा जाता है और अगर आप भी आर्मी का हिस्सा हैं, तो आपको पता होगा कि इन्हें खाने का कितना शौकीन है।
आज ही के दिन 10 साल पहले बीटीएस ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनका संघर्ष सबने देखा है और आज वह जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचना हर किसी की बात नहीं है। आज जब आर्मी और बीटीएस अपने 10 साल के सफर का जश्न मना रहा है, तो हम भी इस जश्न में शामिल हुए। बीटीएस के हर मेंबर को खाने में क्या पसंद है, चलिए इस आर्टिकल में जानें।
बीटीएस के लीडर आर एम को कालगाक्सू बहुत पसंद है। यह एक तरह का नूडल सूप होता है जिसमें खूब सारी सब्जियां और मीट भी शामिल होता है। इसे आमतौर पर किमची के साथ सर्व किया जाता है।
जिन ने कुछ वीडियोज में अपनी फेवरेट डिश के बारे में कई बार बताया है। जिन को कोल्ड नूडल्स जिसे नैंगम्योन कहते हैं, बहुत ज्यादा अच्छी लगती है। यह डिश गर्मियों में सबसे ज्यादा खाई जाती है। इसमें कच्ची मछली, सब्जियां और मीट भी डाला जाता है। इसके ब्रोथ को खीरे और आलू के साथ तैयार किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: Jinny's Kitchen के पोटैटो चीज कॉर्न डॉग्स हुए वर्ल्ड फेमस, आपने ट्राई किया क्या?
बीटीएस में सबसे अच्छा खाना बनाने वाले दो ही लोग हैं। एक जिन और दूसरे शुगा हैं। इन दोनों को कई बार अन्य मेंबर्स के लिए खाना बनाते देखा जा चुका है। ऐसी कई चीज़ें हैं तो शुगा को पसंद है। शुगा को दकगल्बी खाना बहुत पसंद है और 'बीटीएस इन द सूप' के सीजन में उन्हें यह डिश बनाते भी देखा जा चुका है (कोरियन फूड प्लेसेस)।
बीटीएस के मेंबर्स मीट के बिना नहीं रह सकते हैं। इसके अलावा रामेन और किमची राइस उन्हें बहुत पसंद है। जे-होप को किमची फ्राइड राइस और बुलगोगी बहतु पसंद है। उन्हें कई बार इस डिश को खाते हुए वी-लाइव में भी देखा जा चुका है।
जिमिन को स्पाइसी खाना बहुत ज्यादा पसंद है। उनका स्पाइस टॉलरेंस बाकी मेंबर्स से बहुत ज्यादा अच्छा है। जिमिन की फेवरेट डिश की बात करें, तो उन्हें किमची जिगे बहुत ज्यादा पसंद है। यह सब्जियों, मीट और किमची सूप बाउल होता है। जिमिन को 'बीटीएस इन द सूप' में भी इस डिश का मजा लेते हुए देखा जा चुका है (पॉपुलर नूडल्स)।
वी, टीम के सबसे शरारती मेंबर में से एक हैं। इतना ही नहीं, उन्हें खाने का भी बहुत ज्यादा शौक है। वी स्पाइसी कम खाते हैं और रामेन नूडल्स उनके सबसे ज्यादा फेवरेट हैं। वेरायटी शो 'जिन्नी किचन', 'बीटीएस इन द सूप' और 'रन बीटीएस' में उन्हें कई बार ब्लैक बीन नूडल्स खाते हुए देखा जा चुका है।
इसे भी पढ़ें: 'एक्स्ट्राऑर्डिनरी अटॉर्नी वू' के किम्बाप करें ट्राई, जानें जापानी सुशी रोल्स का कोरियन वर्जन बनाने का तरीका
जंगकुक को टीम का गोल्डन माक्ने कहा जाता है। टीम के सबसे छोटे मेंबर हर काम में ऑलराउंडर हैं और खाने के शौकीन भी। जंगकुक को पास्ता खाना पसंद है और जहां तक कोरियन डिशेज की बात है तो उन्हें सामगेयोप्सल खाना बहुत पसंद है। ये तीन लेयर वाला पोर्क डिश है, जिसे बार्बेक्यू किया जाता है।
खाने के प्रति बीटीएस की दीवानगी किसी से नहीं छुपाई जा सकती है। हर लाइव या शो में उन्हें मजेदार डिशेज खाते हुए देखा जा सकता है। अगर आपके फेवरेट मेंबर की डिश आपने नहीं टेस्ट की है, तो एक बार जरूर ट्राई करें।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik, Google Search and Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।