आज के समय में नूडल्स एक कंफर्ट फूड है। हम किसी कैफे या रेस्तरां में जाएं, वहां तमाम ऑप्शन के बीच हमें समझ ही नहीं आता कि क्या खाएं? ऐसे में हम सभी अपना कंफर्ट फूड ढूंढते हैं। नूडल्स के साथ एक और चीज अच्छी है कि यह कभी खराब हो ही नहीं सकता। इसमें कई सारे एक्सपेरिमेंट के बावजूद यह स्वादिष्ट लगता है।
हम भारतीयों के लिए एक समय तक मैगी और चाऊमीन ही नूडल्स होते थे। फिर धीरे-धीरे दुनिया इवॉल्व होने लगी तो नूडल्स के बाकी संस्करण भी देखने को मिले। हालांकि अब भी कई लोगों को कुछ एक-आधी नूडल डिशेज के बारे में ही पता होगा। अगर आपको भी नूडल्स बहुत पसंद हैं तो दुनिया भर में खाए जाने वाले ये नूडल डिशेज भी पता होनी चाहिए।