How to Peel Garlic Easily:लहसुन का इस्तेमाल ज्यादातर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है क्योंकि लहसुन न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि हेल्थ के लिए भी लाभदायक होता है। लेकिन कई महिलाएं खाने में लहसुन डालने से बचती हैं क्योंकि इसे छीलना आफत का काम है। लहसुन के छिलके उतारने में न सिर्फ देर लगती है बल्कि हाथों में बदबू भी आ जाती है।
इसलिए कई महिलाएं या तो इसका इस्तेमाल नहीं करती या इसे खाने में छिलके समेत डाल देती हैं। लेकिन छिलके समेत लहसुन डालने से खाने का स्वाद खराब हो जाता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको 5 मिनट में लहसुन के छिलके उतारने के आसान ट्रिक्स साझा कर रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।
अगर आपको लहसुन को छीलने में काफी दिक्कत होती है, तो आप बेलन का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि कहा जाता है कि बेलन से लहसुन के छिलके आसानी से उतारे जा सकते हैं। बेलन की सहायता से न सिर्फ लहसुन के छिलके आसानी से छिल जाते हैं बल्कि आपको अधिक समय भी नहीं लेगेगा। इसके लिए आप बेलन को आटे की लोई की तरह लहसुन पर चला लें और इसे 2 से 3 बार करें। आप देखेंगी कि आपके छिलके आसानी से निकल गए हैं और आपका लहसुन बिल्कुल साफ हो गया है।
इसे ज़रूर पढ़ें-छिलके और डंठल से भी बनाई जा सकती हैं बेहतरीन रेसिपीज
आप लहसुन को छीलने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस टिप को अपनाने के लिए आप एक बाउल में गर्म पानी डालें। अब इसमें आप लहसुन की कलियां डालकर 3 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद आप बाउल को कुछ देर के लिए ओवन में रख दें। अब आप इसे हल्के हाथों से रगड़ें और छिलके को उतार लें। ऐसा करने से आपके हाथों में लहसुन की बदबू भी नहीं आएगी और ये आसानी से साफ भी हो जाएगा।
आप लहसुन को छीलने के लिए छुरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, अब आप सोच रही होंगी कि इसमें क्या नया है। लेकिन लहसुन छीलने के लिए आपको नुकीली छुरी का इस्तेमालकरना होगा। इसके बाद आपको लहसुन की कली की नोक पर छुरी से कली को छीलना है और छिलके उतारने हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-कैसे छीलें परवल, जानें आसान तरीका
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।