herzindagi
differnce between tangerines and oranges

कीनू और संतरे के बीच का अंतर क्या पता है आपको?

क्या आप भी कभी-कभी कीनू को ही संतरा बोल देते हैं? कई बार यह दिखने एक से लगते हैं, लेकिन इनके बीच में अच्छा-खासा अंतर होता है। अगर ये अंतर आपको भी जानना है तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-03-16, 11:06 IST

कीनू और संतरे खट्टे फल हैं। ये एक जैसे दिखते हैं और इसलिए शायद लोग इनमें कोई अंतर नहीं कर पाते हैं। इन दोनों को छीलकर साथ में सर्व कर दिया जाए, तब तो हममें से कई एकदम ही कन्फ्यूज हो सकते हैं। क्या आप अपनी इस कन्फ्यूजन को दूर करना चाहेंगे?

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे कीनू और संतरे के बीच बड़ा अंतर है और यह फर्क सिर्फ स्वाद में नहीं है, बल्कि इनकी न्यूट्रीशन वैल्यू भी अलग-अलग होती है। चलिए फिर इस आर्टिकल में जानें कीनू और संतरे के बीच का अंतर क्या है?

कीनू

इसे सबसे पहले फ्लोरिडा के Palatka में उगाया गया था। 1800 में इसे कीनू नाम दिया गया क्योंकि इसे मोरोक्को के Tangier शहर में सबसे पहले इंपोर्ट किया गया था। आप और हम इसे भले ही कीनू कहते हैं, लेकिन अमेरिका में इसे मैंडरिन्स के नाम से जाना जाता है।

अगर इसे बोटैनिक स्टैंडपॉइंट से देखें तो यह मैंडरिन्स का सबग्रुप है। ऐसे मैंडरिन्स जो लाल-ऑरेंज और ब्राइट कलर के होते हैं, उन्हें कीनू कहा जाता है।

संतरे

संतरे की उत्पत्ति कई साल पहले एशिया में हुई थी। खासतौर से दक्षिणी चीन और इंडोनेशिया में इन्हें उगाया था। आज, फ्लोरिडा और साओ पाउलो, ब्राजील में भी संतरे का उत्पादन किया जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि संतरे दो फलों के हाइब्रिड्स हैं-पोमेलो और मैंडरिन। संतरे की कई किस्में होती हैं।

orange and tangerines difference

इसे भी पढ़ें: कपकेक और मफिन्स में होता है ये अंतर

दिखने में होते हैं अलग-

क्या आपने दोनों के साइज को गौर से देखा है? संतरे अलग साइज और शेप में आते हैं और ये उनकी वैरायटी पर निर्भर करता है। कुछ संतरे असल में कीनू से भी बड़े हो सकते हैं। वहीं, कीनू थोड़े छोटे, गोल और फ्लैट हो सकते हैं। कीनू को अगर आप छुएं तो वे थोड़े पके हुए लगते हैं, जबकि संतरे फर्म और हैवी होते हैं (किन्नू के छिलके के इस्तेमाल)।

इन दोनों में बीज भी इनकी किस्म के आधार पर होते हैं, जैसे नेवल ऑरेंज में बीज नहीं होते और वेलेंसिया में बीज होते हैं।

इन दोनों में रंग का भी अंतर होता है। संतरे येलो और ऑरेंज कलर के होते हैं। कई गहरे ऑरेंज रंग के भी हो सकते हैं। वहीं, कीनू रेडिश-ऑरेंज रंग के होते हैं।

फ्लेवर्स का अंतर

ornage and tangerines flavour difference

कीनू और संतरे के स्वाद में भी अंतर हो सकता है। कीनू और संतरे दोनों मीठे या खट्टे हो सकते हैं। हालांकि, अधिकांश कीनू, संतरे की तुलना में कम खट्टे और मीठे होते हैं। कीनू में, संतरे की तुलना में एक स्ट्रॉन्ग टेस्ट होता है, लेकिन खाने के बाद आफ्टर टेस्ट कम होता है।

इसे भी पढ़ें: योगर्ट और दही के बीच का अंतर नहीं जानते कई लोग, क्या आपको है पता

कीनू को छीलना होता है आसान

दोनों के छिलकों पर कभी ध्यान दिया है? कीनू और संतरे दोनों का ही पतला छिलका होता है। हालांकि, संतरे की त्वचा कड़ी होती है और इसे छीलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। विशेष रूप से, कीनू की कई किस्मों को उनकी 'जिपर-त्वचा' के लिए जाना जाता है, जिसका मतलब है कि एक बार त्वचा फट जाने के बाद, यह आसानी से छिल जाती है (संतरे की रेसिपीज)।

न्यूट्रिएंट कॉन्टेंट-

orange and tangerines nutritional value

एक कीनू में वॉटर कॉन्टेंट ज्यादा होता है (85%) और कार्ब्स सिर्फ 4% होते हैं और इसमें सिर्फ 4 कैलोरी होती है। इसी तरह, संतरे में भी पानी की उच्च मात्रा (87%) होती है और कार्ब्स 4% ही होते हैं। संतरे में कैलोरी नहीं होती है।

अब बताइए कैसा लगा आपको संतरे और कीनू के बीच का अंतर जानकर? यह जानकारी आप अपने दोस्तों तक भी जरूर पहुंचाएं। इस लेख को लाइक करें और आगे भी ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।