Tue Apr 7, 2026 | Updated 01:47 AM IST HZ Awards 2026
image

Roti vs Chapati vs Phulka: स्वाद एक पर बनाने का तरीका अलग, क्या जानती हैं आप?

सब्जी के साथ अगर गरमा-गरम घी से लिपटी हुई रोटी मिल जाए, तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। हम में से अधिकतर लोगों ने फुलका, रोटी और चपाती का नाम तो सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि इन में क्या अंतर है? 
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 12:02 IST

Difference Between Roti And Phulka: दाल-चावल और सब्जी के साथ अगर रोटी न मिलें तो खाना कुछ अधूरा सा लगता है। इंडियन रसोई में रोटी, चपाती और फुलका बेहद ही लोकप्रिय हैं, लेकिन अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि ये सब एक ही चीजें हैं केवल न अलग है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं। बता दें कि भले ही ये सभी गेहूं के आटे से बनती हों, लेकिन इनकी बनावट, बनाने का तरीका और स्वाद अलग-अलग होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं इन तीनों में क्या फर्क है और इन्हें कैसे बनाया जाता है।

रोटी

roti making process

आटे की रोटी अमूमन घरों में बनती है। अगर बात करें इसके आकार की तो यह थोड़ी मोटी होती है। इसे बनाने के लिए आटे को गूंथकर बेलन से बेलते हैं और तवे पर दोनों तरफ अच्छी तरह पकाकर उसे गैस पर फूलाते हैं।

इसे भी पढ़ें- माइक्रोवेव में रोटी गर्म करते ही हो जाती है पापड़ जैसी सख्त? चपाती को रखने का सही और आसान तरीका जानें

चपाती

chapati

चपाती रोटी से थोड़ी पतली होती है। इसे भी आटे से गूंथकर बेलते हैं, लेकिन बेलने में ध्यान रखा जाता है कि यह सामान रूप से पतली हो। चपाती को तवे पर हल्का सेकते समय कभी-कभी धीमी आंच पर दोनों तरफ हल्का-सा फूलने दिया जाता है।

फुलका

फुलका पतली और हल्की होती है। इसे बनाने के लिए आटे की छोटी लोई लेकर बेलते हैं, फिर तवे पर हल्का सेंकने के बाद सीधे आग पर या तवे की गर्म हवा में फुलाया जाता है। फुलका फूलकर अंदर से सॉफ्ट और बाहर से हल्का कुरकुरा बन जाता है। फुलका खाने में बेहद हल्का होता है।

इसे भी पढ़ें- Roti Making Tips On Induction: इंडक्शन पर भी बनेगी फूली-फूली और नरम रोटि‍यां, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।