Fri Apr 3, 2026 | Updated 02:50 AM IST HZ Awards 2026
Difference between Census and SIR

SIR और Census में क्या है फर्क, जानें अंतर और देश के लिए क्यों है ये दोनों जरूरी?

1 अप्रैल, 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू हो चुका है। इस साल जनगणना डिजिटल होगी। अगर आपके घर कोई आकर दरवाजा खटखटाए और कहे कि एसआईआर के लिए आया हूं या जनगणना के लिए आया हूं, तो कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। चलिए नीचे लेख में जानें दोनों में क्या है अंतर?
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 18:53 IST

जनगणना और एसआईआर दोनों ही देश की जनसंख्या का लेखा-जोखा रखने वाले जरूरी चीजें हैं। 1 अप्रैल से जनगणना 2026 शुरू हो गई है। इससे पहले साल 2025 में आने वाले यूपी चुनाव के लिए एसआईआर प्रक्रिया कराई गई थी। अगर आपके घर का कोई दरवाजा खटखटाए और कहे, कि एसआईआर के लिए आया हूं, तो परेशान या घबराने की जरूरत नहीं है। अक्सर लोग इन दोनों चीजों को एक ही समझ लेते हैं और सोचते हैं कि अभी तो कुछ दिन पहले यह काम हुआ फिर दोबारा से क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों चीजे एक-दूसरे से अलग है। इनकी जरूरतें अलग-अलग होती है। आइए नीचे लेख में जानते हैं SIR और Census में क्या है फर्क, जानें अंतर और देश के लिए क्यों है ये दोनों जरूरी?

जनगणना का मतलब क्या है?

Indian Census

जनगणना में देश के हर एक घर के हर एक सदस्य की जानकारी कलेक्ट की जाती है। इसमें देश का कोई भी व्यक्ति छूटता नहीं है। इसमें सिर्फ लोगों को गिना नहीं जाता, बल्कि उनकी शिक्षा, रोजगार, घर की स्थिति, वैवाहिक स्थिति और धर्म जैसी कई जानकारियां ली जाती हैं। यह हर 10 साल में एक बार की जाती है।

जनगणना कराने के पीछे का मुख्य कारण सरकार को यह बताना है कि उसे कितने स्कूल, अस्पताल, सड़कें और राशन की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें- क्यों 10 साल के गैप पर ही होती है जनगणना, समय पर न हो तो क्या हो सकती है समस्या?

जनगणना के लिए क्या दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत?

जनगणना में किसी प्रकार का कोई ओरिजिनल कागज या आईडी कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं है। इसमें आपके घर आया हुआ अधिकारी आपसे जो भी सवाल पूछेंगे, उनका आपको सही-सही जवाब दे देना होगा।

जनगणना से कैसे अलग है एसआईआर?

SIR campaign India

जनगणना में हर उम्र के लोगों को काउंट किया जाता है। वहीं SIR में केवल 18 साल से ऊपर के लोगों को गिना जाता है, जो वोट देने के योग्य होते हैं।

जनगणना के बाद आपको किसी प्रकार का कोई कार्ड नहीं दिया जाता है। वहीं SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको वोटर आईडी मिलता है, जिसे दिखाकर आप चुनाव में वोट दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- First Digital Jangadna 2027: भारत में इस तारीख से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, पहली बार पूछे जाएंगे ये सवाल; जानें कितने चरण में होगी प्रक्रिया

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।