
What is cave tourism and where to go: घूमने का शौक लगभग हर किसी को होता है। इसलिए जब भी किसी को समय मिलता है, वो अपनी पसंदीदा जगहों पर मौज-मस्ती करने के लिए पहुंच जाते हैं।
यह अक्सर देखा जाता है कि घूमने के शौकीन लोग ट्रैवल ट्रेंड को खूब फॉलो करते हैं। अन्य ट्रैवल ट्रेंड की तरह केव टूरिज्म भी खूब चर्चा में है। आजकल कई लोग केव टूरिज्म के बारे में सर्च कर रहे हैं कि आखिर यह क्या है और किस-किस जगह घूमने जा सकते हैं।
अगर आप भी केव टूरिज्म के बारे में जानने से लेकर देश में कहां-कहां केव टूरिज्म के लिए घूमने जा सकते हैं, तो फिर आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए।

केव टूरिज्म का अर्थ गुफाओं का भ्रमण होता है। दरअसल, जो पर्यटक घूमने के साथ-साथ प्राचीन और ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक रखते हैं, वो केव टूरिज्म का भी लुत्फ जरूर उठाते हैं। गुफाएं प्राकृतिक दुनिया के अद्भुत रहस्यों का पता लगाने की अनुमति देती हैं।
केव टूरिज्म के दौरान पर्यटक गुफाओं के अंदर जाते हैं और ऐतिहासिक महत्व से लेकर उनकी प्राकृतिक सुंदरता आदि अन्य विशेषताओं का पता लगाते हैं। केव टूरिज्म को कई जगहों पर रोमांचक और शैक्षिक कार्य से भी जोड़कर देखा जाता है। केव टूरिज्म को एक साहसिक एक्टिविटी भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: धरती पर स्वर्ग हैं देश के ये खूबसूरत हिल स्टेशन्स, रिटायरमेंट के बाद अपनों के साथ बसने का करेगा मन
भारत में ऐसी कई प्राचीन और प्रसिद्ध गुफाएं मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक केव टूरिज्म का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। आइए कुछ चर्चित केव टूरिज्म वाली जगहों के बारे में जानते हैं।

देश में केव टूरिज्म के लिए बेस्ट जगहों की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले अजंता और एलोरा की गुफाओं का ही रुख करते हैं। महाराष्ट्र में स्थित अजंता और एलोरा की गुफाएं देश की सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध गुफाओं से एक है।
अजंता और एलोरा की गुफाएं तीन धर्मों यानी बौद्ध, हिंदू और जैन धर्म से संबंधित हैं। कहा जाता है कि अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म के लिए प्रसिद्ध है और एलोरा की गुफाएं तीनों धर्मों के मिश्रण को दर्शाती हैं। अजंता और एलोरा की गुफाओं की वास्तुकला भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। यहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित भीमबेटका देश के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध गुफाओं में से एक है, जो केव टूरिज्म के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। भीमबेटका की गुफाओं को देखने और इसके ऐतिहासिक महत्व को जानने के लिए दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं।
भीमबेटका की गुफाओं के बारे में कहा जाता है कि यहां आदिमानवों द्वारा बनाए गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। भीमबेटका की गुफाएं विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है।

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के बादामी शहर में स्थित बादामी की गुफा देश की प्रसिद्ध और प्राचीन गुफाओं में से एक है। बादामी की गुफाएं रॉक-कट वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण के लिए जानी जाती हैं।
रॉक-कट वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध बादामी की गुफाएं हिंदू, जैन और बौद्ध मंदिरों की मूर्तियों के लिए भी जानी जाती हैं। बादामी की गुफाएं केव टूरिज्म पर्यटकों से लेकर इतिहास और संस्कृति से प्रेम करने वालों के लिए बेस्ट जगह मानी जाती हैं। इसलिए यहां दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं।
देश में अन्य और भी ऐसी कई ऐतिहासिक और प्राचीन गुफाएं मौजूद हैं, जिन्हें केव टूरिज्म के लिए डेस्टिनेशन पॉइंट बनाया जा सकता है। इसके लिए आप आंध्र प्रदेश में स्थित बोर्रा की गुफाएं, बिहार में स्थित बराबर की गुफाएं और मध्य प्रदेश में स्थित बाघ की गुफाएं को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],wikimedia.org
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।